Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांडा ने मेरी बेटी को मारा, अब उसने मेरी पत्नी की भी जान ले ली : पिता

कांडा के उत्पीड़न से परेशान होकर विमान परिचायिका गीतिका ने करीब छह महीने पहले खुदकुशी कर ली थी. आज शाम पचास साल के आसपास की उम्र की गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने पश्चिमोत्तर दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने आवास में पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अनुराधा के पति ने पत्नी की मौत के लिए कांडा को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांडा ने मेरी बेटी को मारा था और अब उसने मेरी पत्नी की भी जान ले ली.

कांडा के उत्पीड़न से परेशान होकर विमान परिचायिका गीतिका ने करीब छह महीने पहले खुदकुशी कर ली थी. आज शाम पचास साल के आसपास की उम्र की गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने पश्चिमोत्तर दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने आवास में पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अनुराधा के पति ने पत्नी की मौत के लिए कांडा को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांडा ने मेरी बेटी को मारा था और अब उसने मेरी पत्नी की भी जान ले ली.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अनुराधा कमरे में पंखे पर लटकी मिलीं और खबर मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचने वाली पुलिस टीम ने शव अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने कहा कि एक रिश्तेदार ने अनुराधा को फांसी पर लटके हुए गीतिका शर्मादेखा जिसके बाद उनके बेटे अंकित शर्मा को सूचित किया गया और वह घर पहुंचे.

गीतिका की मां अनुराधा ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने ये सुसाइड नोट बरामद कर लिया है. गीतिका की मौत के बाद से ही उनकी मां काफी तनाव में थीं. अनुराधा की खुदकुशी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. इस घटना के बाद परिवारवाले सदमे में हैं. गीतिका की मौत के बाद से ही परिवार बेहद परेशान और तनाव में था. पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरन ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, गीतिका की मां अशोक विहार फ्लैट में अकेली थीं. गीतिका के भाई गौरव शर्मा ने बताया कि उसकी मां गीतिका की वजह से हताशा में थी.

23 साल की गीतिका गोपाल कांडा के एमडीएलआर एयरलाइंस में विमान परिचारिका के रूप में कार्य कर चुकी थी. यह एयरलाइंस अब बंद हो चुकी है. गीतिका पिछले साल चार-पांच अगस्त की दरम्यान रात को अपने घर में पंखे में फंदा डालकर झूल गई थी. सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि गोपाल कांडा और एमडीएलआर में प्रबंधन का कार्य संभालने वाली अरुणा चड्ढा ने उसे इस कदर प्रताड़ित किया कि वह मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हो गई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...