विज्ञापन में मोटी रकम का खेल करने के आरोप में दैनिक जागरण के एक विज्ञापन मैनेजर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पडा है. सोनीपत कार्यालय में तैनात अवंति कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया गया है. भवानी पिगमेंट खरखौदा, आरके इंस्टीटयूट पैरा मेडिकल कालेज गन्नौर एवं हरियाणा प्लेसमेंट सोनीपत के प्रबंधन ने विज्ञापन में घोटाले की शिकायत की थी, जिस पर कानपुर से सीधी कार्रवाई की गई.
बताया जा रहा है कि अवंति का व्यवहार भी अपने सहयोगियों के प्रति ठीक नहीं था. यही कारण था कि बेस्ट पर्फामर राहुल शर्मा ने जागरण का दामन छोडकर दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया तो उमेश भी बाय बाय कह गए.





