Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सुब्रत रॉय और विजय माल्‍या के राइज और फॉल की कहानी एक जैसी है

नई दिल्ली। सहारा और इससे पहले किंगफिशर, ये दोनों ऐसे ग्रुप हैं जो अपने प्रमोटर की शख्सियत की वजह से चर्चा में रहे हैं। और अब जब वो फंसे हैं तो सवाल उनके बिजनेस के तौर-तरीके को लेकर उठ रहे हैं। तरीके उनके भले अलग हों – लेकिन विजया माल्या और सुब्रत राय सहारा के राइज और फॉल की कहानी एक जैसी है। दोनों में कारोबारी रिश्ते भी हैं। एफ-1 रेस की फोर्स वन टीम में दोनों पार्टनर भी हैं।

नई दिल्ली। सहारा और इससे पहले किंगफिशर, ये दोनों ऐसे ग्रुप हैं जो अपने प्रमोटर की शख्सियत की वजह से चर्चा में रहे हैं। और अब जब वो फंसे हैं तो सवाल उनके बिजनेस के तौर-तरीके को लेकर उठ रहे हैं। तरीके उनके भले अलग हों – लेकिन विजया माल्या और सुब्रत राय सहारा के राइज और फॉल की कहानी एक जैसी है। दोनों में कारोबारी रिश्ते भी हैं। एफ-1 रेस की फोर्स वन टीम में दोनों पार्टनर भी हैं।

1978 में सुब्रत राय ने सहारा ग्रुप की शुरुआत की थी और 1983 में विजय माल्या ने भी यूबी ग्रुप की कमान संभाली थी। इन दोनों की लाइफस्टाइल और कारोबार में भी कई समानताएं हैं। विजय माल्या और सुब्रत रॉय सहारा का बुरा दौर शुरू हो गया है। मौजूदा हालात तो कम से कम यही कहते हैं। स्पोटर्स, एविएशन और होटल कारोबार में दोनों की खासी दिलचस्पी है लेकिन मेन बिजनेस दोनों का अलग है। सहारा ग्रुप ने जहां एनबीएफसी के कारोबार से दौलत हासिल की तो विजया माल्या ने लिकर किंग बनकर दिखाया। जिस एनबीएफसी कारोबार के दम पर सुब्रत रॉय सहारा ने अपना साम्राज्य खड़ा किया था, वही कारोबार अब सहारा ग्रुप के लिए सबसे बड़ी लायबिलिटी बन गया है।

सेबी ने सहारा से 24 हजार करोड़ रुपये की वसूली के लिए प्रॉपर्टी जब्त करने और खाते सील करने का फरमान सुना दिया है। एक अनुमान के मुताबिक सहारा ग्रुप का कारोबार 5 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है। कंपनी फाइनेंस, मीडिया, हाउसिंग और रिटेल सहित दूसरे कारोबार में है। कंपनी ने एविएशन में भी हाथ आजमाया था लेकिन भारी नुकसान के बाद उसे बेच दिया। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सेबी 24 हजार करोड़ रुपये की वसूली कर पाएगा? और सहारा ग्रुप का क्या होगा?

किंगफिशर कैलेंडर से सुर्खियों में रहने वाले विजय माल्या भी भारी मुसीबत में हैं, घर तक बिकने की नौबत आ चुकी है। मामला किंगफिशर एयरलाइंस के डूबने का है। किंगफिशर एयरलाइंस पर 7 हजार करोड़ का कर्ज है और बैंकों ने वसूली के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। विजय माल्या के पास शायद अब कोई रास्ता नहीं बचा है। किंगफिशर की उड़ान तो लगभग असंभव है अब खतरा यूबी ग्रुप की दूसरी कंपनियों के बिकने तक का है। ग्रुप कंपनियों के शेयर भी बैंकों के पास गिरवी हैं। बैंक अब उन्हें बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इस सब के बावजूद भी बैंक कितना कर्ज वसूल पाएंगे, इसका खुद बैंकों को भी पता नहीं है।

दोनों बिजनेस लीडर की कहानी को देखें तो यही लगता है कि ये बिजनेस के मूल सिद्धांत से कहीं भटक गए। इनके शाही शानों शौकत की चर्चा ने लोगों के बीच भी ऐसी छवि बना दी है जहां इनके बिजनेस के डूबने पर भी अफसोस कम है, आलोचना ज्यादा। सबक क्या है-यही कि हलके में बिजनेस नहीं चलता। (आईबीएन7)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...