दैनिक जागरण, पानीपत से खबर है कि संतोष श्रीवास्तव से प्रबंधन ने इस्तीफा मांग लिया है. वे यहां पर विज्ञापन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों का कहना है कि उनपर विज्ञापन में कुछ गड़बड़ी के आरोप लगे थे. जांच के बाद प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा ले लिया. संतोष काफी समय से जागरण से जुड़े हए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे कई और संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





