नेशनल दुनिया से खबर है कि दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में चीफ सब एडिटर सुमन कुमार एवं विवेकानंद झा शामिल हैं. खबर है कि अब तक इन लोगों को प्रबंधन की तरफ से नहीं हटाया गया है बल्कि अब काम के लगातार बढ़ते दबाव के चलते इन लोगों ने खुद इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों का कहना है कि संपादक प्रदीप सौरभ खुद ऑफिस में चौदह से सोलह घंटे जमे रहकर काम पर नजर रख रहे हैं, जिसके चलते आलोक मेहता के राज में किसी तरीके से नौकरी कर लेने वाले लोग परेशान हैं.
सूत्र बता रहे हैं कि आलोक मेहता के कई ब्लू आइड ब्वॉय माने जाने वाले लोग जल्द इस्तीफा दे सकते हैं. गौरतलब है कि इसके पहले प्रबंधन ने रास बिहारी, धनंजय, अशोक किंकर, मनमोहन लोहानी समेत कई लोगों को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इन लोगों के अलावा भी मेहता के राज में आराम करने वाले लोगों को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था.





