एक दुखद सूचना आ रही है. ज्यादा डिटेल नहीं पता चल सका है. सिर्फ इतना मालूम हुआ है कि पीटीसी न्यूज, डबवाली के पत्रकार ने भठिंडा में जहर खाकर जान दे दी. सुसाइड नोट शव के पास मिला है. अपने सुसाइड लेटर में पत्रकार ने मौत के लिए डबवाली के डीएसपी, एसएचओ, एसआई और एचसी समेत कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. यह मामला इसलिए गंभीर है कि पत्रकार जब पुलिस वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ले रहा है तो आम आदमी की क्या स्थिति होगी, यह समझा जा सकता है. जिस खाकी वर्दी को लोगों और समाज की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, वही खाकी वर्दी समाज और लोगों के लिए परेशानी का सबब हो चुका है. ये है सुसाइड लेटर…






