Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पीटीसी न्यूज के पत्रकार ने सुसाइड से पूर्व पीएम समेत कई लोगों को पत्र भेजा था

डबवाली (सिरसा) : मंडी डबवाली के पीटीसी न्यूज के पत्रकार सतीश कुमार ने रविवार सुबह बठिंडा (पंजाब) के रेलवे स्टेशन के समक्ष स्थित मार्केट में जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद मृतक का बेटा अपने पिता को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचा और बेहोशी की हालत में पिता को देख अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें नौ लोगों के नाम शामिल हैं इनमें डीएसपी स्तर के एक अधिकारी का नाम भी है। साथ ही प्रधानमंत्री व सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित आधा दर्जन मंत्रियों को भेजी गई डाक की रसीदें भी मिली हैं।

डबवाली (सिरसा) : मंडी डबवाली के पीटीसी न्यूज के पत्रकार सतीश कुमार ने रविवार सुबह बठिंडा (पंजाब) के रेलवे स्टेशन के समक्ष स्थित मार्केट में जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद मृतक का बेटा अपने पिता को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचा और बेहोशी की हालत में पिता को देख अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें नौ लोगों के नाम शामिल हैं इनमें डीएसपी स्तर के एक अधिकारी का नाम भी है। साथ ही प्रधानमंत्री व सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित आधा दर्जन मंत्रियों को भेजी गई डाक की रसीदें भी मिली हैं।

मृतक के बेटे अरुण कुमार ने बताया कि उनका उसके मृत चाचा के सालों के साथ मंडी डबवाली स्थित एक मकान को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते उक्त लोगों ने पुलिस से मिलकर उनके पूरे परिवार (पिता सतीश कुमार, उसकी माता मीनाक्षी, भाई वरुण और उसके खिलाफ) 10 दिसंबर 2012 को मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पूरा परिवार पुलिस के डर से घर छोड़कर फरार हो गया और अदालत ने भी उनकी जमानत को रद कर दिया। अदालत ने उन्हें भगोड़ा करार दे दिया। वह और उसके पिता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत करवाने के लिए दिल्ली से बठिंडा के रास्ते चंडीगढ़ जा रहे थे। शनिवार रात्रि वे दोनों बठिंडा पहुंचे। रविवार सुबह उसके पिता सतीश कुमार रेलवे स्टेशन के बाहर चले गए, जब काफी समय से वह वापस न आए तो पिता की तलाश में वह रेलवे स्टेशन के बाहर वाली मार्केट में गया और देखा कि उसके पिता बेहोश पड़े हैं।

इस पर उसने तुरंत सहारा जन सेवा सोसायटी के सदस्यों को सूचना दी और वह अपने पिता तो लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसके पिता ने कोई जहरीली वस्तु खाई है। वहीं, थाना कोतवाली पुलिस को मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में नौ लोगों के नाम लिख कर कहा गया है कि उक्त लोगों द्वारा परेशान करने के कारण उसने सुसाइड किया है। नोट में दीपक, अशोक व नरेश (मृतक के भाई के साले) अजय व राजिंदर (रिश्तेदार) और डीएसपी मंडी डबवाली पूर्ण सिंह, थाना इंचार्ज रवि कुमार और हवलदार प्रीतम सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

उधर, इस बारे में पूछे जाने पर थाना कोतवाली इंचार्ज जपसाल सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट में उक्त सभी लोगों के नाम लिखे हैं, पुलिस मृतक के बेटे अरुण के बयान लेने के बाद मामले की जांच करेगी। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी। सतीश के बेटे अरुण ने कहा कि उनका परिवार राजस्थान में एक धार्मिक स्थान पर रह रहा था और बीते दिन वे दिल्ली और फिर बठिडा आए थे। परिवार के बाकी दो लोग मृतक की पत्नी मीनाक्षी और बड़ा बेटा वरुण अभी राजस्थान में है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...