डबवाली : डीएसपी पूर्ण चंद पंवार ने कहा कि मृतक पीटीसी न्यूज के पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज होने उपरात जाच के लिए एक बार ही सतीश से मुलाकात हुई थी। इसमें प्रताड़ित करने या रुपये मागने जैसी कोई बात नहीं हुई। जाच के दौरान सतीश कुमार के साथ कई गणमान्य लोग भी आए थे जो इसका गवाह है। इस बारे में मृतक सतीश के बड़े भाई स्व. सुशील के साले दीपक ने कहा कि हमने कोई षड्यंत्र नहीं रचा। खुद निधि ने सतीश और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हम तो मात्र गवाह के तौर पर साथ गए थे।
यह हुआ था केस दर्ज : बीते वर्ष 10 दिसंबर को शहर पुलिस में शिकायत देकर निधि गुप्ता पुत्री स्वर्गीय सुशील मोदी ने अपने चाचा सतीश मोदी व उसकी पत्नी मीनाक्षी, बेटो वरुण और अरुण के खिलाफ दीवार तोड़कर मकान पर कब्जा करने और चोरी करने करने के आरोप लगाए थे। मामले में 15 जनवरी 2013 को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने चारों के गिरफ्तारी वारट जारी किए हुए है। उधर, एसएसपी, सिरसा डा. राजश्री सिंह का कहना है कि पीटीसी न्यूज के पत्रकार ने आत्महत्या पंजाब के बठिंडा शहर में की है इसलिए सुसाइड नोट के अनुसार कार्रवाई भी वहां की पुलिस करेगी। उनके खिलाफ हमारे पास अरेस्ट वारंट थे। उसकी भतीजी ने मृतक व उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ था।





