Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जेडे मर्डर : जिग्‍ना के खिलाफ अहम सबूत

मुंबई : पत्रकार जेडे हत्याकांड के मामले में दाखिल आरोप पत्र में एक गवाह का बयान आरोपी जिगना वोरा के खिलाफ प्रमुख साक्ष्य है, जिसने कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को डे की हत्या की सुपारी देने के लिए उकसाया था। यह कहना है अपराध शाखा के एक अधिकारी का। अधिकारी ने कहा कि 3,055 पन्नों के आरोप पत्र में दर्ज बयान अहम सबूत है, जिसमें कहा गया है कि राजन ने डे की हत्या के लिए सुपारी दी थी और वोरा ने उसे उकसाया था। अधिकारी ने कहा कि गवाह गिरफ्तार आरोपी विनोद असरानी का रिश्तेदार है। उसने हत्या के बाद राजन से बातचीत की थी और राजन ने डे के मारे जाने पर अफसोस जताया था।

उन्होंने कहा, गवाह ने हमें बताया कि राजन ने उससे फोन पर बात की और कहा कि उसे डे की हत्या का अफसोस है और उसने दावा किया कि जिगना ने उसे उकसाया। गवाह के बयान को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है। उसके बयान को आरोप पत्र के साथ जोड़ा गया है। ज्योतिर्मय डे की हत्या के करीब छह महीने बाद पुलिस ने शनिवार को 12 आरोपियों के खिलाफ विशेष मकोका अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें छोटा राजन का भी नाम है।

पुलिस ने कहा कि आरोपपत्र में हाल ही में गिरफ्तार की गई जिगना का नाम नहीं है, जो एक अखबार की उप ब्यूरो प्रमुख है। इस बाबत एक अलग पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मिड डे अखबार में काम करने वाले डे को 11 जून को हमलावरों ने पवई इलाके में गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक राजन के कहने पर हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर डे का पीछा किया। उन्हें हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। साभार : एजेंसी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...