Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नामधारी के समर्थकों ने जागरण के पत्रकार संजय को दी धमकी

मुरादाबाद में दैनिक जागरण के पत्रकार को धमकी मिली है. पोंटी चढ्डा बंधु हत्याकांड में पुलिस द्वारा मुख्य साजिशकर्ता बनाए गए सुखदेव सिंह नामधारी का नाम लेकर कुछ लोग पत्रकार संजय रुस्तगी को को धमकी दे रहे हैं. संजय जागरण से जुड़े हुए हैं. फोन करने वाले खुद को सुखदेव सिंह नामधारी का बेटा, भाई और करीबी बता रहे हैं. धमकी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुरादाबाद में दैनिक जागरण के पत्रकार को धमकी मिली है. पोंटी चढ्डा बंधु हत्याकांड में पुलिस द्वारा मुख्य साजिशकर्ता बनाए गए सुखदेव सिंह नामधारी का नाम लेकर कुछ लोग पत्रकार संजय रुस्तगी को को धमकी दे रहे हैं. संजय जागरण से जुड़े हुए हैं. फोन करने वाले खुद को सुखदेव सिंह नामधारी का बेटा, भाई और करीबी बता रहे हैं. धमकी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

संजय के पास यह फोन 16 फरवरी से आने शुरू हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी को पोंटी चढ्डा और उनके भाई हरदीप सिंह चढ्डा की हत्या की जांच के बाद जो चार्जशीट अदालत में दाखिल की है उसमें सुखदेव सिंह नामधारी को हत्या की साजिश का मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. संजय ने इससे संबंधित खबर प्रकाशित की थी, इन्‍हीं कुछ खबरों को लेकर रविवार को जागरण के प्रबंधक अनिल अग्रवाल और मुख्य संवाददाता संजय रुस्तगी को दोपहर दो बजे के बाद मोबाइल फोन के जरिए दो बार धमकी दी गई. फोन करने वाले वाले ने खुद को सुखदेव सिंह नामधारी का बेटा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी. 

इसके बाद दूसरे नंबर से आए फोन पर उधर से नामधारी का करीबी बताते हुए संक्षिप्त बात की गई और फोन काट दिया गया. सोमवार को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे दूसरे नंबर से फिर कॉल आई और नाम पूछकर धमकाना शुरू कर दिया. यहा भी कई तरह की धमकी दी गई. फिर मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे एक अन्य मोबाइल नंबर से संजय के फोन पर कॉल आई. दूसरी तरफ से बात करने वाले ने खुद को रंधावा बताते हुए धमकी दी. इस दौरान यूनिट प्रबंधक के पास भी कई फोन आते रहे. धमकी की घटना से परेशान एसएसपी नीलाब्ज चौधरी को पूरे मामले से अवगत करवाते हुए लिखित में शिकायत दी गई है. गौरतलब है कि पोंटी तथा हरदीप दोनों भाई मूल रूप से मुरादाबाद के ही रहने वाले थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...