: गौरी भी देंगी इस्तीफा : आजतक से खबर है कि रतिश शिवम त्रिवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे प्रोड्यूसर थे तथा रन डाउन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. रतिश अपनी नई पारी अल्फा समूह के चैनल न्यूज नेशन के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे पिछले पांच सालों से आजतक को अपनी सेवाएं दे रहे थे. रतिश ने करियर की शुरुआत कानपुर में अमर उजाला के साथ की थी. इसके बाद वे स्टार न्यूज से जुड़ गए. स्टार न्यूज से इस्तीफा देने के बाद आजतक ज्वाइन कर लिया था.
आजतक से ही दूसरी खबर है कि ट्रेनी गौरी भी इस्तीफा दे रही हैं. वे टीवी टुडे के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से पास आउट थीं. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





