Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

चौंकाने वाली है इस पूर्व टीवी एंकर की मौत!

इंदौर। एक साल पहले तक टीवी की चकाचौंध और ग्लैमर में खोई हुई लड़की के अपने अलग ही सपने थे। एक स्थानीय टीवी चैनल में एंकर रहते हुए उसने कई अच्छे शो एंकर किए थे। लेकिन कुछ समय बाद इस फील्ड को छोड़ किसी अन्य क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से उसने एंकरिंग के जॉब को अलविदा कह दिया। वह एक ब्यूटी पार्लर के साथ जुड़ गई और। शनिवार रात उसे एक ऐसी खबर सुनने को मिली, जिसने उसे अंदर तक हिला कर रख दिया। वह उस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पार ही थी।

इंदौर। एक साल पहले तक टीवी की चकाचौंध और ग्लैमर में खोई हुई लड़की के अपने अलग ही सपने थे। एक स्थानीय टीवी चैनल में एंकर रहते हुए उसने कई अच्छे शो एंकर किए थे। लेकिन कुछ समय बाद इस फील्ड को छोड़ किसी अन्य क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से उसने एंकरिंग के जॉब को अलविदा कह दिया। वह एक ब्यूटी पार्लर के साथ जुड़ गई और। शनिवार रात उसे एक ऐसी खबर सुनने को मिली, जिसने उसे अंदर तक हिला कर रख दिया। वह उस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पार ही थी।

यह दर्दनाक खबर कुछ और नहीं बल्कि एक युवक की हत्या का समाचार था। इस युवक से पिछले लंबे समय से उसकी घनिष्ट मित्रता थी। इस लड़की का नाम था प्राची शर्मा और उसे जो खबर मिली थी वो थी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मुबारिक खान के बेटे तनवीर की हत्या की। तनवीर की शनिवार रात उसके ही कुछ मित्रों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। तनवीर की दोस्त प्राची शर्मा मां कमल के साथ उसकी शोक सभा में सोमवार दोपहर गई थी।

तनवीर की हत्या से दु:खी प्राची ने वहीं जहर खा लिया था, उसे चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था। मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे उसकी मौत हो गई। इंदौर पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया। मंगलवार शाम तिलक नगर स्थित मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार हुआ। वहां परिजन के साथ कांग्रेस नेता टंटू शर्मा भी थे। पुलिस ने बताया कि प्राची उनकी रिश्तेदार थी। जबकि, टंटू शर्मा के दोस्तों के अनुसार वह सिर्फ प्राची के परिजन के परिचित हैं।

राजेंद्रनगर पुलिस के अनुसार सोमवार शाम चोइथराम अस्पताल में प्राची शर्मा (22) निवासी ब्रजेश्वरी कॉलोनी को उसकी मां कमल ने भर्ती कराया। उसने जहर खा लिया था। प्राची पलासिया स्थित एक ब्यूटी पार्लर के संचालक की पीए है। जांच में पता चला उसकी भाजपा नेता मुबारिक खान के बेटे तनवीर निवासी खातीवाला टैंक की मित्रता थी। तनवीर के दोस्तों ने बताया प्राची का चार साल पहले तनवीर से परिचय हुआ। हालांकि युवती के परिजन का कहना है उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं पता। तनवीर की सोहेल, ओबेज और रिजवान ने वर्चस्व के चलते शनिवार को हत्या कर दी थी। घटना के बाद से प्राची डिप्रेशन में थी। टीआई दिलीप सिंह चौधरी के अनुसार प्राची मां के साथ तनवीर की शोकसभा में गई। वहां उल्टियां करने लगी, तबीयत बिगडऩे के बाद वहां मौजूद लोगों को उसके जहर खाने का पता चला।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...