प्रभात खबर ने झारखंड में दैनिक भास्कर को बड़ा झटका दिया है. दैनिक भास्कर के मार्केटिंग हेड संदीप देहरा अब प्रभात खबर के साथ जुड़ गए हैं. प्रभात खबर ने उन्हें रांची में स्पेशल प्रोजेक्ट हेड बनाया है. बताया जा रहा है कि भास्कर प्रबंधन ने संदीप का तबादला अहमदाबाद के लिए कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. सोमवार को वे प्रभात खबर के साथ जुड़ गए.
संदीप इसके पहले दैनिक भास्कर के साथ छत्तीसगढ़ में भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने जी छत्तीसगढ़ को भी अपनी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा भी वे कई संस्थानों के हिस्सा रहे हैं. इस सदंर्भ में पूछे जाने पर प्रभात खबर के कारपोरेट एडिटर राजेंद्र तिवारी ने इसकी पुष्टि की.





