Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

हैदराबाद में रक्‍तदाताओं की लगी कतार

एक तरफ थीं आतंक से लथपथ लाशें। दहशत और सहमा माहौल। दूसरी तरफ, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देती भाईचारगी विस्फोट में जख्मी लोगों की जान बचाने में लगी थी। क्या हिन्दू क्या मुस्लिम उस्मानिया हास्पिटल, ओवैसी व गांधी अस्पताल में खून देने वालों की लग गई थीं लंबी कतार। हैदराबाद से प्रो. मोहम्मद फरियाद ने वहां के ताजा हालात का हवाला देते हुए दूरभाष पर यह जानकारी दी।

एक तरफ थीं आतंक से लथपथ लाशें। दहशत और सहमा माहौल। दूसरी तरफ, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देती भाईचारगी विस्फोट में जख्मी लोगों की जान बचाने में लगी थी। क्या हिन्दू क्या मुस्लिम उस्मानिया हास्पिटल, ओवैसी व गांधी अस्पताल में खून देने वालों की लग गई थीं लंबी कतार। हैदराबाद से प्रो. मोहम्मद फरियाद ने वहां के ताजा हालात का हवाला देते हुए दूरभाष पर यह जानकारी दी।

थोड़े असहज, भावुक किन्तु मजबूत स्वर में वे बता रहे थे कि घटना स्थल पर मानवता के आगे आतंकियों की क्रूरता हार गई थी। लोग आगे बढ़ कर किसी भी हाल में लोगों की जान बचाने में लगे थे। कोई किसी को कांधे पर तो कोई किसी को वाहन से लिए-लादे जल्दी से जल्दी पहुंच जाना चाह रहा था अस्पताल।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पूरा शहर सहमा जरूर किन्तु थोड़ी ही देर बाद हालात को समझते हुए तनकर खड़ा हो गया। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने भी मुस्तैदी दिखाई और चारमीनार, पत्थरगट्टी, टोलाचौकी, मेंहदी पटनम आसितनगर, हुमायूं नगर और अफजल गंज, एबिद मार्केट की दुकानें धड़ाधड़ बंद करा दिया। हूटर व बूटों की आवाज सन्नाटे को चीरती हुई पूरी रात गुजरती रही किन्तु इनसे बच-बचाकर गलियां, चौराहे और कालोनियों में लोग दहशतगर्दी को कोसते हुए घायलों के जल्दी ठीक हो जाने की कामना करते रहे।

नुरूल हसन खां की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...