Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

खर्राटों से महाभारत : राष्‍ट्रीय सहारा के सीनियर ने रिपोर्टर को पीटा

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में बवाल मचा हुआ है. हालांकि मामला ऑफिस का नहीं बल्कि बाहर का है. खबर है कि खर्राटों से बौखलाए एनई-डीएनई लेबल के पत्रकार ने एक रिपोर्टर को बुरी तरह मारा-‍पीटा तथा घायल कर दिया. पीडि़त पत्रकार ने जब इस बात की शिकायत संपादक से की तो उन्‍होंने मामला अखबार एवं कार्यालय के बाहर होने की बात कहके पल्‍ला झाड़ लिया. हालांकि उन्‍होंने अपने वरिष्‍ठ सहयोगी को समझाने की बात जरूर कही.

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में बवाल मचा हुआ है. हालांकि मामला ऑफिस का नहीं बल्कि बाहर का है. खबर है कि खर्राटों से बौखलाए एनई-डीएनई लेबल के पत्रकार ने एक रिपोर्टर को बुरी तरह मारा-‍पीटा तथा घायल कर दिया. पीडि़त पत्रकार ने जब इस बात की शिकायत संपादक से की तो उन्‍होंने मामला अखबार एवं कार्यालय के बाहर होने की बात कहके पल्‍ला झाड़ लिया. हालांकि उन्‍होंने अपने वरिष्‍ठ सहयोगी को समझाने की बात जरूर कही.

बताया जा रहा है कि अखबार के वरिष्‍ठ सहयोगी तथा रिपोर्टर दोनों आसपास ही रहते हैं. मामला कुछ नहीं बस खर्राटे लेने का है. अखबार के वरिष्‍ठ सहयोगी रिपोर्टर के खर्राटे लेने से परेशान थे. कई बार अपशब्‍द कह चुके थे. बताया जा रहा है कि बुधवार की भोर में रिपोर्टर के खर्राटे लेने से नाराज होकर अचानक तीन बजे वे उठे और रिपोर्टर का दरवाजा पीटने लगे. अचानक दरवाजे पर खटखट सुनकर रिपोर्टर जग गया तथा दरवाजा खोला तो सामने से वरिष्‍ठ पत्रकार महोदय ने उसे गाली देते हुए एक लात मार दिया.

बताया जा रहा है कि इसके बाद भी वे उसके उपर लगातार कई हमले किए. रिपोर्टर की नाक फूट गई. उससे खून भी बहने लगा. उसके कपड़े खून से सन गए. धमकी देने के बाद वरिष्‍ठ पत्रकार महोदय अपने कमरे में चले गए. इस घटना से हतप्रभ रिपोर्टर किसी तरह अपना खून साफ किया. इसके बाद वो अपने समय से ऑफिस पहुंचा तथा संपादक महोदय को पूरे मामले की जानकारी दी. संपादक ने कहा कि यह मामला अखबार या उसके कार्यालय से जुड़ा हुआ नहीं है, लिहाजा वे इस मामले में कोई अनुशासनात्‍मक या किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सकते. हां वे अपने वरिष्‍ठ सहयोगी को समझा जरूर देंगे.

बताया जा रहा है उक्‍त वरिष्‍ठ सहयोगी बड़े दबंग किस्‍म के हैं. पूरा कार्यालय उनके क्रोध से डरता रहता है. इससे पहले भी उनके कई किस्‍से सामने आ चुके हैं. खबर है कि रिपोर्टर ने थ्रू चैनल अपनी बात सभी वरिष्‍ठों तक पहुंचा दी है. अगर उधर से कोई कार्रवाई नहीं हुई वो पुलिस में भी मामला दर्ज करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्टर हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करता है, लिहाजा अधिवक्‍ताओं से भी इस मामले में सलाह ले रहा है. राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में ऊपर से लेकर नीचे तक इस मामले को लेकर चर्चा जारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...