Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अभी नहीं तय हो सका कांडा और अरुणा पर आरोप, सुनवाई टली

दिल्ली : पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में अदालत में सुनवाई टल गई। इसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा न्‍यूज के मालिक गोपाल गोयल कांडा तथा उनकी सहयोगी अरुणा चड्ढा आरोपी हैं। इस मामले में रोहिणी कोर्ट स्थित जिला जज एसके सरवरिया की अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से आरोप तय करने को लेकर बहस होनी थी, लेकिन विशेष लोक अभियोजक राजीव मोहन के नहीं आने के कारण अदालत ने सुनवाई को अगली तारीख तक के लिए टाल दिया। अब मामले की सुनवाई 2 मार्च को होगी।

सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी एमडीएलआर कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधक अरुणा चड्ढा को जहां तिहाड़ जेल से अदालत में पेश किया गया था, वहीं आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल गोयल कांडा की तबियत खराब होने के कारण पेश नहीं किया जा सका। सुनवाई के दौरान गीतिका शर्मा का भाई अंकित शर्मा अदालत में मौजूद था। उसकी मां अनुराधा शर्मा ने भी हाल में ही अशोक विहार स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भी पुलिस ने कांडा तथा चड्ढा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में भारत नगर थाने में 5 अगस्त 12 को कांडा व अरुणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने, अपराधिक साजिश रचने व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...