Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डाक्‍टरों का आरोप – अवैध उगाही के लिए जागरण ने छापी गलत खबर

दैनिक जागरण की पत्रकारिता हमेशा से संदिग्‍ध रही है. जागरण में ऐसे लोग ही लम्‍बे समय तक टिके रह सकते हैं जिन्‍हें दो का पांच करना आता हो. जो कैसे भी करके अपना तथा अपनी कंपनी का जेब भर सकते हों, चाहे इसके लिए उन्‍हें कितना भी गलत सही करना पड़े, नीचे गिरना पड़े. ताजा मामला उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है. यहां डाक्‍टरों ने दैनिक जागरण द्वारा पैसे के लिए गलत खबर प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है.

दैनिक जागरण की पत्रकारिता हमेशा से संदिग्‍ध रही है. जागरण में ऐसे लोग ही लम्‍बे समय तक टिके रह सकते हैं जिन्‍हें दो का पांच करना आता हो. जो कैसे भी करके अपना तथा अपनी कंपनी का जेब भर सकते हों, चाहे इसके लिए उन्‍हें कितना भी गलत सही करना पड़े, नीचे गिरना पड़े. ताजा मामला उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है. यहां डाक्‍टरों ने दैनिक जागरण द्वारा पैसे के लिए गलत खबर प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है.

ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायबरेली के बैनर तले बैठक करके डाक्‍टरों ने दैनिक जागरण के बहिष्‍कार का फैसला लिया है. डाक्‍टरों का आरोप है कि अखबार के ब्‍यूरोचीफ पैसा के लिए गलत खबर प्रकाशित की, पैसा नहीं मिलने पर उसने कई डाक्‍टरों की गरिमा हनन करने वाली खबरें छाप डाली. डाक्‍टरों ने तय किया है कि वे न तो दैनिक जागरण अखबार पढ़ेंगे और ना ही इसे किसी प्रकार का विज्ञापन देंगे. वे लोग अपने परिचितों को इस अखबार से दूर रहने की अपील करेंगे.

पेड न्‍यूज में माहिर इस अखबार पर गलत खबरें प्रकाशित करके वसूली करने के आरोप तमाम जगहों पर पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन इस बार तो रायबरेली के डाक्‍टर बाकायदा इसके खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है. धीरे धीरे ही सही दैनिक जागरण अब लोगों के नजरों से उतरता जा रहा है. अपने कर्मचारियों का खून चूसने वाला यह संस्‍थान पत्रकारों को कम पैसा देता है और मानकर चलता है कि वे लोग दलाली करके अपना खर्च निकाल लेंगे. डाक्‍टरों के विरोध का असर जागरण के प्रबंधन पर कितना पड़ेगा देखने वाली बात होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...