Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बनारस

युवाओं में नई जागृति मीडिया की देन : प्रो सुरेन्द्र प्रताप

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल के जनसंचार विभाग में शनिवार को आयोजित लोकतान्त्रिक देश मे मीडिया की भूमिका विषयक विशेष व्याख्यान मे काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सच्चाई उजागर करने से परहेज नहीं करना चाहिए। भारत मे लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया अपना अभिन्न योगदान दे रहा है यह सुखद है। जय प्रकाश के आन्दोलन के लम्बे समय के बाद जो दिल्ली मे आन्दोलन हुए उसमें मीडिया का बहुत बड़ा योगदान था। उसने आम आदमी के भावना को समझते हुए काम किया।

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट कल्चर ने मीडिया को आम आदमी से कहीं न कहीं दूर भी किया है यह चिंता जनक है। आज युवाओं मे जो नई जागृति आई हैं वह मीडिया की देन है। उन्होंने मीडिया  विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि आने वाले समय मे वह ऐसी पत्रकारिता करे जो मापदंडों पर खरे उतरे। विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि आज खबर जुटाने की होड़ मे कई बार ऐसा देखने मे आता है कि पत्रकारिता के मूल्य तिरोहित हो रहे हैं। इसके पीछे कई स्थितियों की भूमिका है। सुबह-सबेरे ख़ुशी तब मिलती है जब आप के मन की सकारात्मक सोच पत्रों मे देखने को मिलती है। संकाय के अध्यक्ष डॉ. अजय प्रताप सिंह ने प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत एवं धन्यवाद् ज्ञापन डॉ. अवध बिहारी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर विभाग के छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...