Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मुरादाबाद में हिंदुस्‍तान के एक साल पूरे

व्यस्तता के कारण पिछले कई दिनों से मैं फेसबुक से दूर था। आज हिंदुस्तान मुरादाबाद के पहले स्थापना दिवस पर सुबह से मिल रहे बधाई संदेशों को देख कर लगा कि फेसबुकिया मित्र मंडली के साथ दिल की बात साझा की जाये। ठीक एक साल पहले हमने "जिगर मुरादाबादी" के शहर में हिंदुस्तान का आगाज करते हुए कहा था कि अख़बार केवल ख़बरों और चित्रों से नहीं बनता। यह हजारों-लाखों लोगों के संग-साथ, उनके सुख-दुःख में शामिल होने से बनता है।

व्यस्तता के कारण पिछले कई दिनों से मैं फेसबुक से दूर था। आज हिंदुस्तान मुरादाबाद के पहले स्थापना दिवस पर सुबह से मिल रहे बधाई संदेशों को देख कर लगा कि फेसबुकिया मित्र मंडली के साथ दिल की बात साझा की जाये। ठीक एक साल पहले हमने "जिगर मुरादाबादी" के शहर में हिंदुस्तान का आगाज करते हुए कहा था कि अख़बार केवल ख़बरों और चित्रों से नहीं बनता। यह हजारों-लाखों लोगों के संग-साथ, उनके सुख-दुःख में शामिल होने से बनता है।

लोगों की आवाज बने बिना कोई अख़बार सम्पूर्ण नहीं हो सकता। लोग उसे तवज्जो देते हैं जो उनकी तरक्की में हमसफ़र बने। हमने एक साल के दौरान नए आयाम स्थापित किये। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर उस मुद्दे को उठाया जिसकी दरकार शहर को थी। हमने केवल समस्याओं की बात नहीं की बल्कि समाधान हो जाने तक उसका पीछा किया। जरुरत पड़ी तो हमारी टीम के सभी साथियों ने मैदान में उतर कर श्रमदान और रक्तदान भी किया। आपके और हमारे साझा प्रयास का ही नतीजा है कि उजाड़ पड़ा "कंपनी बाग" हरीभरी बगिया की शक्ल में तब्दील होता दिख रहा है।

अपने तमाम मित्रों-शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और सुधि पाठकों को तहे दिल से बधाई। खासतौर पर हिंदुस्तान परिवार के सभी वरिष्ठजनों का आभार जिनकी लीडरशिप में हम आगे बढे और सभी सहयोगियों को साधुवाद जो इस सफ़र में हमारे साथ रहे।

हिंदुस्‍तान, मुरादाबाद के संपादक मनीष मिश्रा के फेसबुक वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...