Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नरेंद्र मोहन को यह बात जंच गई और जागरण में यह परम्‍परा बंद हो गई

१९८० की जनवरी में जब मैंने पत्रकारिता शुरू की थी तब प्रिंटर पर खबरें आया करती थीं कि अमुक जिले के अमुक गांव में ऊँची जाति के लोगों ने नीची जाति के लोगों के साथ मारपीट की या उनके लिए गांव के रास्ते बाधित कर दिए। ऐसी खबरें देने वाले, लिखने वाले और डेस्क से सही करने वाले पत्रकार यह सोचकर खुश हो जाते कि हमने नीची जातियों की पीड़ा को हाई लाइट कर एक नेक काम किया।

१९८० की जनवरी में जब मैंने पत्रकारिता शुरू की थी तब प्रिंटर पर खबरें आया करती थीं कि अमुक जिले के अमुक गांव में ऊँची जाति के लोगों ने नीची जाति के लोगों के साथ मारपीट की या उनके लिए गांव के रास्ते बाधित कर दिए। ऐसी खबरें देने वाले, लिखने वाले और डेस्क से सही करने वाले पत्रकार यह सोचकर खुश हो जाते कि हमने नीची जातियों की पीड़ा को हाई लाइट कर एक नेक काम किया।

एक दिन मैंने अपने चीफ सब से एक सवाल किया कि जो जाति एक नीच काम कर रही है उसे तो आप ऊंची जाति लिख रहे हो और जो पीडि़त हैं उन्हें नीच जाति, मुझे यह सिरे से ही गलत लगता है। यह सुनते ही हमारे चीफ सब बीके शर्मा हथेली पर तंबाखू मलते हुए चीखे कि आप बड़े महान हो तो सीधे मोहन बाबू से जाकर हमारी शिकायत करो। मैंने कहा कि इसमें शिकायत जैसी कोई बात नहीं है लेकिन हम इसे बदल तो सकते हैं। शर्मा जी बोले- तुम अपनी नौकरी करो ये सब बातें छोड़ो। और तुम्हें बड़ी क्रांति करनी है तो जाओ भैया मोहन बाबू के पास।

कानपुर में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक और उसके मालिक नरेंद्र मोहन जी को उस समय लोग मोहन बाबू ही कहा करते थे। वे तब हर सोमवार को पूरे संपादकीय विभाग की बैठक करते और समस्याएं शेयर करते। बीके शर्मा द्वारा व्यंग्य में कही गई बात को मैंने सोमवार की बैठक में मोहन बाबू के सामने रखा और कहा कि यह तो गलत है। हमें ऊँची या नीची जाति लिखने के लोगों की जाति लिखना चाहिए। मोहन बाबू को यह बात जंच गई और वहां यह परंपरा बंद हो गई।

वरिष्‍ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्‍ल के फेसबुक वॉल से साभार. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...