Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण के प्रिंट लाइन में बदलाव के बाद भी नहीं चेता उत्‍तराखंड सूचना विभाग

दैनिक जागरण, हल्‍द्वानी से जागरण का अवैध प्रकाशन लंबे समय से कर रहा था. वो देहरादून के रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर पर ही हल्‍द्वानी से अखबार का प्रकाशन कर रहा था. इस तरह वो हल्‍द्वानी को अलग संस्‍करण घोषित करते हुए इसके लिए अलग रेट पर विज्ञापन भी प्राप्‍त कर रहा था. यानी पूरी तरह गलत तरीके से सरकारी खजाने को चूना लगा रहा था. इस बात की जानकारी होते हुए भी राज्‍य का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग इस मामले में अंधा और बहरा बना हुआ था.

दैनिक जागरण, हल्‍द्वानी से जागरण का अवैध प्रकाशन लंबे समय से कर रहा था. वो देहरादून के रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर पर ही हल्‍द्वानी से अखबार का प्रकाशन कर रहा था. इस तरह वो हल्‍द्वानी को अलग संस्‍करण घोषित करते हुए इसके लिए अलग रेट पर विज्ञापन भी प्राप्‍त कर रहा था. यानी पूरी तरह गलत तरीके से सरकारी खजाने को चूना लगा रहा था. इस बात की जानकारी होते हुए भी राज्‍य का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग इस मामले में अंधा और बहरा बना हुआ था.

इस मामले को जब उत्‍तराखंड के पत्रकार एवं एक्टिविस्‍ट अयोध्‍या प्रसाद भारती ने कई मंचों से उठाना शुरू किया तो दैनिक जागरण प्रबंधन घबरा गया तथा उसने अपने प्रिंट लाइन में पुराने रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर को हटाकर आवेदित किए जाने की सूचना प्रकाशित करने लगा. पर इतना होने के बाद भी उत्‍तराखंड का सूचना विभाग अयोध्‍या प्रसाद द्वारा मांगी गई सूचना का सही उत्‍तर देने की बजाय गोल मोल तरीके से जवाब देकर मामले को निपटा दिया.

हालांकि जागरण ने अपने प्रिंट लाइन में चेंज करके खुद मान लिया कि वो हल्‍द्वानी में गलत तरीके से अखबार का प्रकाशन कर रहा था, इसके बाद भी उत्‍तराखंड सूचना विभाग ने उसको दिए जाने वाले विज्ञापन पर किसी प्रकार का रोक नहीं लगाया है, बल्कि अभी भी सरकारी विज्ञापन गलत तरीके से दैनिक जागरण को दिए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इसमें सूचना विभाग के वरिष्‍ठों की भी पूरी मिली भगत है. ऐसे ही मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट ने हिंदुस्‍तान के खिलाफ जांच का आदेश दिया है.


संबंधित खबर की जानकारी के लिए क्लिक करें –

जागरण, हल्‍द्वानी के अवैध प्रकाशन का मामला : अयोध्‍या प्रसाद ने अपर निदेशक को लिखा पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...