Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘जागरण पंजाबी’ को हरियाणा तथा दिल्‍ली में लांच करने की तैयारी

जागरण प्रकाशन समूह अपने पंजाबी भाषा के अखबार 'जागरण पंजाबी' का विस्‍तार करने जा रहा है. अब यह अखबार पंजाब के बाहर के राज्‍यों में मौजूद पंजाबी भाषियों को लक्ष्‍य करके हरियाणा और दिल्‍ली में अखबार को लांच करने की योजना पर काम कर रहा है. फिलहाल इस अखबार का प्रकाशन लुधियाना और जालंधर यूनिट से किया जा रहा है. दोनों यूनिटों से 15 एडिशनों का प्रकाशन हो रहा है. फिलहाल प्रबंधन इसे हरिणाया में पहले लांच करने की तैयारी कर रहा है.

जागरण प्रकाशन समूह अपने पंजाबी भाषा के अखबार 'जागरण पंजाबी' का विस्‍तार करने जा रहा है. अब यह अखबार पंजाब के बाहर के राज्‍यों में मौजूद पंजाबी भाषियों को लक्ष्‍य करके हरियाणा और दिल्‍ली में अखबार को लांच करने की योजना पर काम कर रहा है. फिलहाल इस अखबार का प्रकाशन लुधियाना और जालंधर यूनिट से किया जा रहा है. दोनों यूनिटों से 15 एडिशनों का प्रकाशन हो रहा है. फिलहाल प्रबंधन इसे हरिणाया में पहले लांच करने की तैयारी कर रहा है.

सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन हरियाणा के बाद अखबार को दिल्ली से लॉन्च करेगा. ताकि दिल्ली और एनसीआर के पंजाबी पाठकों तक अखबार की पहुंच बनाई जा सके. जागरण समूह ने इस अखबार की लांचिंग पंजाब में वर्ष 2011 के जून माह में की थी. अखबार प्रबंधन बड़े पंजाबी मार्केट को ध्‍यान में रखकर जागरण पंजाबी के विस्‍तार की योजना को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं. संभावना है कि जल्‍द ही यह अखबार हरियाणा से लांच हो जाएगा क्‍योंकि हरियाणा में समूह के प्रिंटिंग यूनिट चल रहे हैं, जिसके चलते अतिरिक्‍त प्रयास करने की जरूरत नहीं है.

प्रबंधन का मानना है कि हरियाणा में दैनिक जागरण का मजबूत नेटवर्क है, लिहाजा इस नेटवर्क के सहारे ही वे पंजाबी अखबार को लांच करने के बाद जल्‍द से जल्‍द पंजाबी भाषियों पर अपनी पकड़ बना सकेंगे. नेटवर्क मजबूत होने के चलते उन्‍हें कंटेंट लेबल पर भी ज्‍यादा दिक्‍कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. वे हरियाणा की बड़ी खबरों को पंजाबी के रिपोर्टरों के साथ हिंदी के रिपोर्टरों से कोआर्डिनेट कर बेहतर प्रजेंटेशन दे सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...