Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मई में दिल्‍ली से लांच होगा जी समूह का अंग्रेजी अखबार डीएनए

मुंबई बेस्‍ड ज़ी न्यूज समूह का अंग्रेजी अखबार डीएनए अब अपना विस्‍तार करने जा रहा है. अखबार अब अपने चौथे एडिशन के साथ दिल्‍ली में कदम रखने की तैयारी कर रहा है. संभावना है कि इस साल मई तक इस अखबार की लांचिंग दिल्‍ली में कर दी जाएगी. अब तक इस समूह में दैनिक भास्‍कर एवं जी न्‍यूज की आधी-आधी हिस्‍सेदारी थी, परन्‍तु अब जी समूह ने इस अखबार को भास्‍कर से पूरी तरह खरीद लिया है.

मुंबई बेस्‍ड ज़ी न्यूज समूह का अंग्रेजी अखबार डीएनए अब अपना विस्‍तार करने जा रहा है. अखबार अब अपने चौथे एडिशन के साथ दिल्‍ली में कदम रखने की तैयारी कर रहा है. संभावना है कि इस साल मई तक इस अखबार की लांचिंग दिल्‍ली में कर दी जाएगी. अब तक इस समूह में दैनिक भास्‍कर एवं जी न्‍यूज की आधी-आधी हिस्‍सेदारी थी, परन्‍तु अब जी समूह ने इस अखबार को भास्‍कर से पूरी तरह खरीद लिया है.

बताया जा रहा है कि अभी दिल्‍ली में डीएनए के ब्‍यूराचीफ की भूमिका निभा रहे सैकत दत्‍ता के नेतृत्‍व में इस अखबार की लांचिंग की जाएगी. सैकत ही इस अखबार के स्‍थानीय संपादक की भूमिका निभाएंगे. अभी इस अखबार का प्रकाशन मुंबई, पुणे तथा बंगलुरू से किया जा रहा है. दिल्‍ली इसका चौथा एडिशन होगा. सूत्रों का कहना है कि दिल्‍ली के बाद यह अखबार चेन्‍नई तथा कोलकाता में भी अपना कदम रखने की तैयारी करेगा.

इस अंग्रेजी अखबार के विस्‍तार की जिम्‍मेदारी भास्‍कर दास देखेंगे. भास्‍कर दास कुछ समय पहले ही टाइम्‍स समूह के अखबारों का प्रकाशन करने वाले बेनेट कोलमेन एंड कपनी से इस्‍तीफा देकर डीएनए पहुंचे हैं. उन्‍हें ग्रुप सीईओ बनाया गया है. फिलहाल उनका फोकस दिल्‍ली पर है. दिल्‍ली में जमे जमाए अखबारों के बीच डीएनए अपना स्‍थान कैसे बनाएगा यह देखने वाली बात होगी. संभावना है कि इस अखबार की दिल्‍ली में डेढ़ लाख कॉपियों के साथ लांचिंग की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...