Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आतंकी साजिश के आरोप में अरेस्‍ट पत्रकार को एनआईए ने छोड़ा

बैंगलोर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की एक विशेष अदालत ने बड़ी हस्तियों के कत्ल और आतंकवादी साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार एमआर सिद्दीकी को छह महीने बाद रिहा कर दिया है. एजेंसी ने कहा कि उनके पास एमआर सिद्दीकी के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं. ग़ौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में एमआर सिद्दीकी के साथ 12 अन्य लोगों को बड़ी हस्तियों को मारने की साजिश रचने और आतंकवादी संगठन से साठगांठ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

बैंगलोर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की एक विशेष अदालत ने बड़ी हस्तियों के कत्ल और आतंकवादी साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार एमआर सिद्दीकी को छह महीने बाद रिहा कर दिया है. एजेंसी ने कहा कि उनके पास एमआर सिद्दीकी के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं. ग़ौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में एमआर सिद्दीकी के साथ 12 अन्य लोगों को बड़ी हस्तियों को मारने की साजिश रचने और आतंकवादी संगठन से साठगांठ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

सिद्दीकी के साथ एक और शख्स यूसुफ़ नालबंद को भी रिहा किया गया है. नालबंद एक इलेक्ट्रिकल शॉप मे काम करता था. रिहाई के बाद मोतिउर्रहमान सिद्दीकी ने कहा, "मैं जल्द ही अपने पुराने पेश की शुरुआत करूंगा, लेकिन कुछ  दिन तक जेल की कड़वी यादें भुलाने में लगेगा. हम वापस रिपोर्टिंग में लौटना चाहते है." याद रहे कि पुलिस ने सिद्दीकी और दूसरे 12 लोगों की गिरफ्तारी के बाद दावा किया था कि उनका संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से है और वे बड़ी हस्तियों को मारने की साजिश रचने रहे थे.

सिद्दीकी ने रिहाई के बाद कहा, "पुलिस ने हमें जबरदस्ती गुनाह कबूल करने का दबाव डाला, लेकिन एनआईआई की जांच में मैं बेकसूर साबित हुआ." सिद्दीकी बैंगलोर में एक बड़े अखबार के क्राइम बीट के रिपोर्टर थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पुलिस को यक़ीन दिलाना मुश्किल था कि वे एक आतंकवादी नहीं हैं. सिद्दीकी के साथ गिरफ्तार हुए 10 और लोग जेल में हैं और अभी तक उनके खिलाफ जांच पूरी नहीं हुई है. (एबीपी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...