Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जींद में ब्राह्मण समाज ने पंजाब केसरी के ब्‍यूरोचीफ का किया बहिष्‍कार

जींद : समाचार पत्र पंजाब केसरी में "परशुराम ने की थी पहली आनर किलिंग" की हेडिंग से प्रकाशित हुआ समाचार जींद ब्यूरो चीफ जसमेर मलिक के लिए गले की फांस बन गया है। इस समाचार को लेकर यहाँ के ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। ब्राह्मण समाज इस खबर से बुरी तरह नाराज है जिसके चलते यह मामला ब्राह्मणों के मध्य गहरा तूल पकड़ता जा रहा है तथा एक बड़े विवाद की शक्‍ल लेता जा रहा है।

जींद : समाचार पत्र पंजाब केसरी में "परशुराम ने की थी पहली आनर किलिंग" की हेडिंग से प्रकाशित हुआ समाचार जींद ब्यूरो चीफ जसमेर मलिक के लिए गले की फांस बन गया है। इस समाचार को लेकर यहाँ के ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। ब्राह्मण समाज इस खबर से बुरी तरह नाराज है जिसके चलते यह मामला ब्राह्मणों के मध्य गहरा तूल पकड़ता जा रहा है तथा एक बड़े विवाद की शक्‍ल लेता जा रहा है।

इस समाचार के प्रकाशित होने पर जीन्द पंजाब केसरी कार्यालय में ब्राह्मण समाज से जुड़े कई लोग आ घुसे और उन्होंने इस मामले को लेकर ब्यूरो चीफ जसमेर मलिक के साथ हाथापाई भी करने की कोशिश की, परन्‍तु पंजाब केसरी के अन्‍य स्‍टाफ एवं अन्‍य लोगों ने दखल देकर जमसेर को उनके चंगुल से बचाया। इस दौरान पंजाब केसरी कार्यालय के समक्ष लोगों का गहरा जमघट लग गया, जिसे बड़ी मुश्किल से समझाबुझा कर पुलिस द्वारा वापिस भेजा गया।

इस मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव बराह में 12 गांवों की पंचायत आयोजित की तथा खबर को प्रकाशित करने वाले पंजाब केसरी तथा ब्‍यूरोचीफ जमसेर मलिक का सामाजिक बहिष्‍कार करने का ऐलान किया। इसके पश्‍चात ब्राह्मण समाज के लोग जिला उपायुक्‍त एवं एसपी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई तथा ब्‍यूरोचीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस खबर से ब्राह्मण समाज बुरी तरह नाराज है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...