Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

ट्राई का निर्देश – अपने ग्राहकों का ब्‍योरा रखें केबल ऑपरेटर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ) तथा स्थानीय केबल ऑपरेटरों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों का पूरा ब्योरा रखें जिनमें उनकी इच्छित सेवाओं की जानकारी भी हो। नियामक का कहना है कि डिजिटलीकरण का वास्तविक फायदा आम ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ) तथा स्थानीय केबल ऑपरेटरों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों का पूरा ब्योरा रखें जिनमें उनकी इच्छित सेवाओं की जानकारी भी हो। नियामक का कहना है कि डिजिटलीकरण का वास्तविक फायदा आम ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा है।

ट्राई ने बुधवार को कहा कि ग्राहकों का पूरा ब्योरा रखने की प्रणाली सब्सक्राइबर मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना से और पारदर्शिता आएगी, क्योंकि इससे ग्राहकों के पास अपनी पसंद की सेवाओं का इस्तेमाल तथा उसके हिसाब से ही खर्च प्रबंधन का विकल्प होगा। ट्राई सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी नियमों के अनुसार एमएसओ को सब्सक्राइबर मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) स्थापित करना होगा जिसमें ग्राहकों का पूरा ब्योरा तथा उनकी पसंद की सेवाओं की जानकारी होनी चाहिए।

ट्राई का कहना है कि अनेक एमएसओ ने इस फीचर का कार्यान्वयन नहीं किया है और अनेक मामलों में केबल ऑपरेटरों ने अपने संबद्ध एमएसओ को पूर्ण ग्राहक आवेदन फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया गया है। देश में केबल डिजिटलीकरण का काम चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और पहला चरण एक नवंबर 2012 को पूरा हो गया। (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...