Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रेलवे स्‍टेशन पर सजा सांसद का मंच, राज एक्‍सप्रेस को छोड़ किसी ने नहीं छापी खबर

मध्‍य प्रदेश से खबर है कि मुरैया-श्‍योपुर के सांसद ने नियम के विपरीत रेलवे स्‍टेशन पर डीएम और एसपी की मौजूदगी में राजनीतिक सभा कर डाली. इस खबर को राज एक्‍सप्रेस के अलावा किसी भी अखबार ने प्रकाशित नहीं किया. एमपी के तमाम प्रतिष्ठित अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने की बजाय दबा दिया. बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना शुरू की गई है.

मध्‍य प्रदेश से खबर है कि मुरैया-श्‍योपुर के सांसद ने नियम के विपरीत रेलवे स्‍टेशन पर डीएम और एसपी की मौजूदगी में राजनीतिक सभा कर डाली. इस खबर को राज एक्‍सप्रेस के अलावा किसी भी अखबार ने प्रकाशित नहीं किया. एमपी के तमाम प्रतिष्ठित अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने की बजाय दबा दिया. बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना शुरू की गई है.

इस योजना के तहत 25 फरवरी को मुरैना-श्योपुर सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए प्रातः 10 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. इसी दौरान आनन-फानन में कलेक्टर मुरैना डीडी अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक इरशाद वली की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 02 पर छोटी-छोटी टेबल लगाकर मंच तैयार किया गया. इस मंच से सांसद श्री तोमर ने माइक लगाकर तीर्थयात्रियों को संबोधित किया. साथ ही प्रदेश सरकार की शान में कसीदे गढ़े.

लेकिन असली बात यह है कि नियमानुसार रेलवे स्टेशन परिसर, रेल्वे प्लेटफार्म पर कोई भी जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल सभा को संबोधित नहीं कर सकता, लेकिन रेलवे स्टेशन मैनेजर की सहमति व पुलिस व प्रशासनिक नुमाइंदों की मौजूदगी में सांसद ने रेलवे के नियमों को दरकिनार कर प्लेटफार्म पर ही मंच सजा डाला. इस खबर को राज एक्सप्रेस समाचार पत्र के मुरैना संस्करण में पेज 11 पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, परंतु दैनिक भास्कर, दैनिक पत्रिका, दैनिक नई दुनिया जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संज्ञान में होने के बावजूद भी इस खबर को छापना वाजिब नहीं समझा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...