Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सैलरी क्राइसिस के चलते नेटवर्क10 से कई का इस्‍तीफा

: अपडेट : देहरादून से संचालित नेटवर्क10 से खबर है कि यहां सैलरी को लेकर हंगामा काफी तेज हो गया है. प्रबंधन से नाराज लगभग एक दर्जन पत्रकारों ने चैनल को अलविदा कह दिया है. अब चैनल दोयम दर्जे के पत्रकारों के सहारे संचालित किया जा रहा है. इस्‍तीफा देने वाले सभी पत्रकारों को पोस्‍ट डेटेड चेक दिए गए हैं. चैनल को सबसे बड़ा झटका प्राइम टाइम एंकर आशीष तिवारी के इस्‍तीफा देने से लगा है. आशीष प्राइम टाइम एंकर होने के साथ आउटपुट हेड की जिम्‍मेदारी भी संभाल रहे थे.

: अपडेट : देहरादून से संचालित नेटवर्क10 से खबर है कि यहां सैलरी को लेकर हंगामा काफी तेज हो गया है. प्रबंधन से नाराज लगभग एक दर्जन पत्रकारों ने चैनल को अलविदा कह दिया है. अब चैनल दोयम दर्जे के पत्रकारों के सहारे संचालित किया जा रहा है. इस्‍तीफा देने वाले सभी पत्रकारों को पोस्‍ट डेटेड चेक दिए गए हैं. चैनल को सबसे बड़ा झटका प्राइम टाइम एंकर आशीष तिवारी के इस्‍तीफा देने से लगा है. आशीष प्राइम टाइम एंकर होने के साथ आउटपुट हेड की जिम्‍मेदारी भी संभाल रहे थे.

अनियमित सैलरी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया था, जिसके बाद एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर ने कहा कि जिन लोगों को सैलरी चाहिए उन्‍हें चैनल छोड़ना पड़ेगा. साथ ही शर्त यह रखी कि इस्‍तीफा देने वाले लोगों की सैलरी पोस्‍ट डेटेड चेक से दी जाएगी. मरता क्‍या न करता की तर्ज पर पत्रकारों एवं गैर पत्रकार कर्मचारियों ने अप्रैल माह का पोस्‍ट डेटेड चेक लेकर चैनल को छोड़ दिया है. कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से स्‍पेशल प्रोग्राम भी नहीं जा पा रहे हैं. चैनल पर घिसे-पिटे बुलेटिन चल रहे हैं.

आशीष के अलावा इस्‍तीफा देने वाले जिन लोगों के नाम की जानकारी मिल पाई है, उसमें दीपक तिवारी, अर्चना, दिव्‍या पांडेय, सोनाली एवं वीडियो एडिटर संदीप कुमार शामिल हैं. इनके अलावा भी कई लोगों ने चैनल छोड़ दिया है. प्रबंधन बिना विजन के चैनल का संचालन कर रहा था. दीपक का पोस्‍ट करेस्‍पांडेंट का था, परन्‍तु उनसे काम आउटपुट का लिया जा रहा था. इसी तरह से कई अन्‍य पत्रकारों का भी हाल था. बताया जा रहा है कि जल्‍द ही कई और लोग चैनल से इस्‍तीफा देंगे.

खबर है कि प्रबंधन के पास अच्‍छे एंकरों की कमी है, लिहाजा रिपोर्टरों से एंकरिंग करने की तैयारी की जा रही है. सैलरी न मिलने को लेकर चैनल के अंदर तनाव है. बाहर से आए काम करने वाले पत्रकार यहां से जाने की तैयारी कर रहे हैं. अब वे ही लोग मजबूरीवश चैनल में काम करने को तैयार हैं, जिनका घर देहरादून या आसपास में है. सूत्रों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो चैनल का बंटाधार तय है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग खुद की सैलरी जस्टिफाइड करने के लिए नीचे के पत्रकारों पर कहर ढा रहे हैं.

हालांकि इस संदर्भ में नेटवर्क10 में वरिष्‍ठ पद पर कार्यरत राजीव रावत का कहना है कि इन लोगों की विदाई दी गई है. चैनल में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है. नए बदलाव के तहत आउटपुट की जिम्‍मेदारी चंद्र बल्‍लभ को दे दी गई है. उन्‍हें चैनल में आउटपुट हेड बनाया गया है. वे कई संस्‍थानों में काम कर चुके हैं. कहीं कोई दिक्‍कत नहीं है. सब कुछ स्‍मूथ चल रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...