हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि संपादक कुमार अभिमन्यु से अभद्रता करने की गाज डीएनई बृजेंद्र निर्मल पर गिरी है. प्रधान संपादक शशि शेखर के निर्देश पर डीएनई बृजेंद्र निर्मल को बर्खास्त कर दिया गया है. इस कार्रवाई से एक मैसेज गया है कि प्रबंधन ने बरेली को सुधारने के लिए फ्री हैंड देकर भेजा है. बरेली में माहौल काफी समय से खराब चल रहा है. आशीष व्यास जैसा सुलझा हुआ संपादक भी यहां की रानजीति के आगे टिक नहीं सका.
बताया जा रहा है कि इसी के बाद कुमार अभिमन्यु को प्रबंधन ने फ्री हैंड देकर यूनिट को सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी थी. संपादक के कड़े कदम से तमाम लोगों को दिक्कतें हुई, कुछ लोग छोड़कर गए तो कुछ लोगों को निकाला गया. अब डीएनई के बर्खास्तगी के बाद विरोधी गुट पूरी तरह सकते में है. संभावना है कि प्रबंधन के इस कठोर कदम के बाद यहां की स्थितियों में कुछ सुधार देखने को मिले.





