जींद में पंजाब केसरी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. परशुराम पर खबर लिखना अखबार के ब्यूरोचीफ जसमेर मलिक के गले की हड्डी बन गया है. जींद का ब्राह्मण समाज अखबार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है. अखबार का विरोध करते हुए ब्राह्मणों ने पंजाब केसरी की प्रतियां जलाईं. इन लोगों राज्यपाल को पत्र लिखकर अखबार, संपादक तथा ब्यूरोचीफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
गौरतलब है कि पंजाब केसरी के जींद एडिशन में प्रकाशित एक खबर में परशुराम को पहला ऑनर किलर बताया गया था. इसके बाद से ही विरोध शुरू है. कुछ दिन पूर्व पंजाब केसरी कार्यालय में ब्राह्मण समाज से जुड़े कई लोग घुसकर जसमेर मलिक से हाथापाई करने की भी कोशिश की थी. ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव बराह में 12 गांवों की पंचायत आयोजित करके अखबार के बहिष्कार करने का भी ऐलान किया था.





मूल खबर – जींद में ब्राह्मण समाज ने पंजाब केसरी के ब्यूरोचीफ का किया बहिष्कार





