Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बठिंडा भास्‍कर वालों ने भाई-बहन को बना दिया पति-पत्‍नी

दैनिक भास्‍कर, बठिंडा यूनिट में फिर एक गड़बड़ी हो गई है। यूनिट के अंदर आने वाले मोगा भास्‍कर में मोगा उपचुनाव के दौरान मतदान के दिन की एक फोटो में भास्‍कर ने सगे भाई-बहन को पति-पत्‍नी यानी दंपति बना डाला। गैरजिम्‍मेदाराना तरीके से किए इस घिनौने कार्य की पोलपट़टी खुली तो बेशर्म भास्‍कर वालों ने तुरंत अगले दिन भूल सुधार छाप दिया।

दैनिक भास्‍कर, बठिंडा यूनिट में फिर एक गड़बड़ी हो गई है। यूनिट के अंदर आने वाले मोगा भास्‍कर में मोगा उपचुनाव के दौरान मतदान के दिन की एक फोटो में भास्‍कर ने सगे भाई-बहन को पति-पत्‍नी यानी दंपति बना डाला। गैरजिम्‍मेदाराना तरीके से किए इस घिनौने कार्य की पोलपट़टी खुली तो बेशर्म भास्‍कर वालों ने तुरंत अगले दिन भूल सुधार छाप दिया।

बताया जा रहा है कि मोगा में तैनात ब्‍यूरो चीफ लक्ष्‍मीकांत दुबे का इंदौर तबादला करवाने के बाद बठिंडा के संपादक महिंद्र कुशवाहा ने बठिंडा सिटी में ब्‍यूरो चीफ नरिंद्र शर्मा और फरीदकोट के ब्‍यूरो चीफ दिलबाग दानिश को चुनाव कवरेज के लिए भेजा था। इनकी अगुवाई में ही यह फोटो मोगा से बठिंडा कार्यालय भेजी गई। इस फोटो में एक मोटरसाइकिल पर युवक व युवती छाता लेकर वोट डालने के बाद घर लौटते दिखाए गए। 24 फरवरी को छपी फोटो के नीचे लिखे विवरण में इन दोनों को भास्‍कर ने दंपत्ति बना दिया। जब अगले दिन फोटो मोगा भास्‍कर के पहले पेज पर प्रकाशित हुई तो भाई-बहन के पविञ रिश्‍ते को तार-तार कर उनको दंपत्ति बताने से दोनों के साथ उनके परिवार को शर्मसार होना पड़ा।

बताया जा रहा है कि जब परिवार को पता चला तो फोटो में नजर आ रहे युवक ने मोगा में कवरेज करने वालों और संपादक कुशवाहा को फोन कर खूब लानत-मलानत की। सूत्रों से पता चला है कि इस युवक ने बदनामी करवाने पर केस करने की बात कही तो ठंड में भास्‍कर वालो के पसीने छूट गए। पूरी टीम ने बडी मुश्किल से माफी मांगकर अपना पीछा छुड़वाया। फिर 25 फरवरी के अंक में भूल सुधार का बॉक्‍स लगाते हुए माफी मांगी। बताया जा रहा है कि सनसनी क्रिएट करने के आदी भास्‍कर वालों यह गलती नई नहीं है। इससे पहले नरिंद्र शर्मा के ब्‍यूरोचीफ रहते भी बठिंडा में भास्‍कर एक फर्जी खबर छाप चुका है जिस मामले में वह कोर्ट का चक्‍कर काटते फिरते हैं।

बताया जा रहा है कि भास्‍कर में कई अधकचरे ज्ञान वाले लोग भर्ती हैं। जो बिना किसी पूरी पड़ताल के इस तरह खबरें व फोटो प्रकाशित कर रहे हैं। बठिंडा यूनिट के लोगों ने उच्‍च अधिकारियों से यह गलती छुपा ली। अपनी खबरों में दूसरे विभागों से सवालों का जवाब मांगने वाले भास्‍कर को खुद भी इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि आखिर इतनी बडी गलती कैसे हुई? गलती के लिए कौन जिम्‍मेदार है? जिम्‍मेदार के खिलाफ क्‍या कार्रवाई की गई? बठिंडा यूनिट की इस गलती पर उपर बैठे अधिकारी क्‍यों आंखे मूंदकर बैठे हैं?

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...