लाइव इंडिया से खबर है कि मोहन सिंह ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें मैनेजर ऑफ फैकेल्टी बनाया गया है. वे इसके पहले श्री न्यूज में प्रोडक्शन हेड के पद पर कार्यरत थे. कुछ समय पूर्व उन्होंने श्री न्यूज की आंतरिक स्थिति से परेशान होकर इस्तीफा दे दिया था. मोहन ने श्री न्यूज के अलावा सहारा, न्यूज एक्स, पी7 न्यूज, टाइम्स नाऊ समेत कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
श्री न्यूज से सत्येंद्र कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. सत्येंद्र ने अपनी नई पारी पी7 न्यूज के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी इसी पद पर लाया गया है. इनके अलावा श्री न्यूज से विकास कुमार एवं सौरभ ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्य कर रहे थे. दोनों ने इंडिया न्यूज ज्वाइन किया है.





