श्री न्यूज में इस समय बदलावों का दौर चल रहा है. पूरी टीम को नए तरीके से रीस्ट्रक्ट किया जा रहा है. मेरठ, आगरा, कानपुर तथा वाराणसी में ब्यूरो बनाए जा रहे हैं. मेरठ से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप सैनी को स्पेशल करेस्पांडेंट बनाकर वेस्ट यूपी का हेड बना दिया गया है. उनके पास मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, श्यामली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़ की जिम्मेदारी है. राजीव मेरठ के ब्यूरो हेड के रूप में काम करेंगे.
राजीव पिछले दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विश्वमानव अखबार से करियर की शुरुआत करने वाले राजीव राष्ट्रीय सहारा, सहारा चैनल, जी नेशनल, व्यॉयस ऑफ इंडिया, साधना जैसे चैनलों के साथ जुड़े रहे हैं. इनकी गिनती वेस्ट यूपी के धुरंधर पत्रकारों में की जाती है. पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राजीव को सौंपी गई है.





