साधना न्यूज से खबर है कि नवीन कुमार को बाहर कर दिया गया है. प्रबंधन ने नवीन से इस्तीफा मांगा था. वे साधना में स्पेशल प्रोग्राम के प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे. क्राइम, वन टू वन समेत कृषि व अन्य कई स्पेशल कार्यक्रम नवीन कुमार के जिम्मे ही था. साधना न्यूज से जाने के बाद नवीन कहां ज्वाइन करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि वे प्रबंधन की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सके, जिससे उनकी विदाई कर दी गई.
साधना से विदाई होने के बाद ऐसा लग रहा है कि नवीन कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. पिछले कुछ सालों में नवीन कहीं भी स्थाई रूप से टिक नहीं पा रहे हैं. जी न्यूज से इस्तीफा देने के बाद से उनका करियर लगातार अस्थिर चल रहा है. चैनल वन में भी वे लंबे समय तक टिक नहीं पाए उसके बाद साधना में भी ऐसा ही देखने को मिला. अब देखना है कि नवीन कुमार अपनी नई पारी कहां से शुरू करते हैं और कितने दिन तक उस संस्थान के साथ जुड़े रह पाते हैं.





