राघवेंद्र नारायण मिश्र अमर उजाला, जम्मू के समाचार संपादक बनाए गये हैं। वे पॉलिटकल ब्यूरो की भी जिम्मेवारी देखेंगे। पिछले दिनों नेशनल दुनिया में आलोक मेहता की हालत गड़बड़ाने के बाद नेशनल दुनिया के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में काम कर रहे राघवेद्र नारायण मिश्र का तबादला दिल्ली कर दिया गया था। इस तबादले को उनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया के आरंभ के रूप में देखा जा रहा था।
गौरतलब है कि मिश्र की अमर उजाला में यह तीसरी पारी होगी। इससे पहले वे अमर उजाला में चार राज्यों हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ के स्टेट ब्यूरो हेड के रूप में काम कर चुक हैं तथा अमर उजाला के वरिष्ठतम पत्रकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने देश के नौ राज्यों में जिम्मेवार पदों पर पत्रकारिता की है तथा विभिन्न अखबारों के अनेक संस्करणों को नबर वन बनाने का श्रेय उन्हें रहा है।





