झारखंड में दैनिक जागरण के मैनेजमेंट विभाग में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. हालांकि इन बदलावों से उसे झटका भी लगा है. रांची से खबर है कि सीनियर सर्कुलेशन मैनेजर विनय वर्मा का तबादला पटना के लिए कर दिया गया, जिसके बाद विनय वर्मा ने जागरण से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपनी नई पारी रांची में ही पायनियर के साथ शुरू की है. उन्हें चंदन मित्रा के इस अखबार में जीएम बनाया गया है. विनय वर्मा का इस्तीफा बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.
पटना से राजाराम तिवारी को रांची भेजा गया है. उन्हें यहां पर एजीएम बनाया गया है. राजाराम तिवारी रामाज्ञा तिवारी के समधी हैं. पटना से ही प्रभाकर तिवारी को रांची भेजा गया है. उन्हें यहां पर सिटी सेल्स हेड बनाया गया है. रांची में एजीएम के पद पर तैनात विनोद कुमार दुबे को मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है. उन्हें मुजफ्फरपुर का यूनिट हेड बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के यूनिट हेड एसएन पाठक को पटना भेज दिया गया है. वे यहां एजीएम के पद पर लाए गए हैं.
पटना में सर्कुलेशन मैनेजर के पद पर तैनात डीडी यादव को भागलपुर भेज दिया गया है. डीडी यादव को वहां किस पद पर भेजा गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, परन्तु सूत्रों का कहना है कि उन्हें यहां भी सर्कुलेशन मैनेजर बनाया गया है. रांची से एकाउंटेंट मैनेजर मनोज पांडेय का तबादला पटना के लिए कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अभी और फेरबदल किए जाएंगे. संपादकीय में भी बदलाव होने की चर्चा हो रही है.





