लखनऊ से खबर है कि वरिष्ठ जर्नलिस्ट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी उर्फ ज्ञान स्वामी ने नेटवर्क10 ज्वाइन कर लिया है. उन्हें चैनल में यूपी का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. ज्ञान को पत्रकारिता और फोटोग्राफी दोनों में महारथ हासिल है. दैनिक आज से फोटोग्राफर के रूप में करियर शुरू करने वाले ज्ञान बाद में इसी अखबार में संवाददाता भी बन गए. वे इसके बाद दैनिक जागरण, अमर उजाला, इंडिया न्यूज, आजसमाज, लोकमत समेत कई अखबारों और चैनलों में कार्यरत रह चुके हैं. ज्ञान उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. राजनीति और नौकरशाही में भी ज्ञान की अच्छी पकड़ है.





