Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘इंडिया न्यूज’ लोगो प्रकरण में कोर्ट ने स्टार को स्टे देने से किया इनकार

दीपक चौरसिया के इंडिया न्यूज में एडिटर इन चीफ बन कर जाने के बाद चैनल को जब री-लांच किया गया तो इसको नए लोगो के साथ सामने लाया गया. स्टार ग्रुप ने यह कहते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा ठीक दिया कि इस लोगो से स्टार न्यूज की झलक मिल रही है और इंडिया न्यूज को यह लोगो इस्तेमाल करने से रोका जाए.

दीपक चौरसिया के इंडिया न्यूज में एडिटर इन चीफ बन कर जाने के बाद चैनल को जब री-लांच किया गया तो इसको नए लोगो के साथ सामने लाया गया. स्टार ग्रुप ने यह कहते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा ठीक दिया कि इस लोगो से स्टार न्यूज की झलक मिल रही है और इंडिया न्यूज को यह लोगो इस्तेमाल करने से रोका जाए.

स्टार ग्रुप के वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट में तमाम दलीलें दीं. पर दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मनमोहन की अदालत ने स्टार न्यूज के पक्ष में स्टे देने से इनकार कर दिया और कहा कि इस प्रकरण पर पूरा फैसला आने का स्टार ग्रुप इंतजार करे. इस प्रकार इंडिया न्यूज को लोगो इस्तेमाल की छूट अदालत के अगले आदेश तक मिल गई है. सूत्रों के मुताबिक कोर्ट ने दोनों पक्षों को इस प्रकरण पर अपना अपना पक्ष रखने के लिए चार-चार सप्ताह का वक्त दिया है.

पहले इंडिया न्यूज अपना पक्ष रखेगा फिर इंडिया न्यूज के पक्ष पर स्टार से प्रतिक्रिया मांगी जाएगी. उसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. स्टार ग्रुप की इच्छा थी कि मुकदमें का फैसला होने से पहले ही लोगो का इस्तेमाल बंद करने का आदेश कोर्ट दे दे लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया. अगली सुनवाई मई महीने में होगी. फिलहाल दीपक चौरसिया के इंडिया न्यूज में आने और एक के बाद एक विवाद खड़े होने से इसका सारा फायदा इंडिया न्यूज चैनल को मिलता दिख रहा है. देखना है कि इस मुकदमें में फैसला किसके पक्ष में आता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...