पत्रकारों के लिए विश्व में मैक्सिको पांचवां सबसे खतरनाक स्थान है। संयुक्त राष्ट्र और ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेटस की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको में वर्ष 2000 से अब तक कुल 70 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको में 2011 में ही अब तक 13 पत्रकार अपनी जान गंवा चुके हैं। पत्रकारों की हत्या के पीछे जहां बहुत सारी वजहें हैं। सबसे प्रमुख कारण मादक द्रव्य तस्करों के बीच खूनी हिंसा है।
अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अन्वेषक फ्रैंक ला एई ने उन चार देशों का खुलासा नहीं किया है, जो पत्रकारों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है, लेकिन अन्य मीडिया समूहों ने पाकिस्तान और इराक के बाद इस मामले में मैक्सिको को तीसरे स्थान पर रखा है। मध्य अमेरिकी देश होंडुरास भी पत्रकारों की हत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। मैक्सिको के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सूची के मुताबिक, भी वर्ष 2000 से देश में 70 पत्रकारों की हत्या हुयी है। साथ ही 13 पत्रकार लापता हैं। साभार : हिंदुस्तान





