Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

ये हैं देश के टॉप अमीर सांसद, देखें लिस्‍ट

गरीब बिहार के नाम एक और उपलब्धि। व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में देश के सबसे अमीर सांसद बिहार के ही हैं। नाम है-महेंद्र प्रसाद। फिलहाल जदयू के राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें लोग किंग महेंद्र के नाम से अधिक जानते हैं।

गरीब बिहार के नाम एक और उपलब्धि। व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में देश के सबसे अमीर सांसद बिहार के ही हैं। नाम है-महेंद्र प्रसाद। फिलहाल जदयू के राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें लोग किंग महेंद्र के नाम से अधिक जानते हैं।

विश्लेषण करने वाली एक एजेंसी ने सर्वेक्षण किया था। नतीजे में बताया गया कि प्रसाद 692 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ सबसे अमीर सांसद हैं। कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य विजय माल्या को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। माल्या की व्यक्तिगत संपत्ति 615 करोड़ रुपये की है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य एवं फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन तीसरे नम्बर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 484 करोड़ रुपये की है। इसमें 140 करोड़ की अचल संपत्ति है।

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सी राजशेखर रेड्डी के पुत्र और सांसद जगन मोहन रेड्डी 446 करोड़ की संपत्ति के स्वामी हैं। अमीर सांसदों की सूची में उनका नम्बर चौथा है। पांचवे नम्बर पर भी आंध्र के ही सांसद हैं। ये हैं-टी सुब्बारामी रेड्डी। इनकी संपत्ति 258 करोड़ रुपये की है। 228 करोड़ के साथ अभिषेक मनु सिंघवी छठे और 190 करोड़ की संपत्ति के साथ सत्यनारायण चौधरी सातवें नम्बर पर हैं। सांसद अनिल एच लाद की संपत्ति है 179 करोड़। इनका नम्बर आठवां है। आंध्र के सांसद नमो नारायण राव नौवें नम्बर पर हैं। इनके पास 174 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...