Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

विधायकों की गुंडागर्दी (एक) : कार रोकने वाले एसआई को विधानसभा परिसर में बुरी तरह पीटा

मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में विधायकों की दबंगई देखने को मिली, यहां विधायकों ने एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई की। लगभग आधा दर्जन विधायकों ने विधानसभा के ठीक बाहर गैलरी में ट्रैफिक पुलिस में सब-इंस्‍पेक्‍टर की जमकर धुनाई की गई। इस सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने वसई के युवा विधायक क्षितिज ठाकुर को बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर गाड़ी की जांच के नाम पर पिछले दिनों रोका था और इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की।

मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में विधायकों की दबंगई देखने को मिली, यहां विधायकों ने एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई की। लगभग आधा दर्जन विधायकों ने विधानसभा के ठीक बाहर गैलरी में ट्रैफिक पुलिस में सब-इंस्‍पेक्‍टर की जमकर धुनाई की गई। इस सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने वसई के युवा विधायक क्षितिज ठाकुर को बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर गाड़ी की जांच के नाम पर पिछले दिनों रोका था और इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की।

विधायक क्षितिज ठाकुर का आरोप है कि जब उन्होंने ट्रैफिक सब-इंसपेक्टर सचिन सूर्यवंशी को बताया कि वो विधायक हैं तो उसने उन्हें एफआईआर लगाकर फंसाने की बात कही। क्षितिज ठाकुर इसके खिलाफ मंगलवार को विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए और पुलिसवाले के खिलाफ कारवाई की मांग की। इस पर क्षितिज ठाकुर के सदन में मामला उठाने पर उनके समर्थन में सत्तापक्ष और विपक्षी सभी दलों के विधायक भी आ गए। इसके बाद क्‍या था पुलिसवाले को सबक सिखाने की मांग करते हंगामा मचाने लगे।

गृहमंत्री आरआर पाटिल ने समझाने के लिए पुलिस अधिकारी को बुलाया था। पुलिस अधिकारी विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव के बारे में जानने के लिए आगंतुक गैलरी पर पहुंच गया जिसे विधायकों ने देख लिया और पुलिस अधिकारी को बाहर बुलाया और फिर उनकी जमकर पिटाई की। विधायकों की पिटाई से सब-इंस्‍पेक्‍टर बेहोश हो गया, इसके बाद उसे हॉस्पिटल भेजा गया। विधायकों के जरिए पुलिस अधिकारी की पिटाई के खिलाफ दोपहर में आईपीएस अधिकारियों की एक टीम महाराष्ट्र के डीजीपी संजीव दयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पृत्थीराज चव्हाण से मुलाकात करेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...