Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

बनारस में अमर उजाला के पत्रकार से लूट

बनारस के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चेतना नगर में बदमाशों ने गुरुवार की रात अमर उजाला के पत्रकार जनार्दन सिंह को असलहा सटाकर पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल तथा कई अन्‍य सामान लूट लिया. विरोध करने पर पांच की संख्‍या में मौजूद बदमाशों ने जनार्दन को मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. भुक्‍तभोगी पत्रकार ने अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हमेशा की तरह जनार्दन सिंह गुरुवार की रात भी करीब ग्यारह बजे चांदपुर स्थित अमर उजाला के दफ्तर से अपना काम खतम कर के घर के लिए निकले. रास्‍ते में उन्‍होंने एक एटीएम के पास रुककर पांच हजार रुपये निकाले. इसके बाद वे बाइक लेकर घर की तरफ चल पड़े. अभी वो कुछ दूर गए ही होंगे कि चेतना नगर के पास पांच युवकों ने उन्‍हें घेर लिया. अभी वे कुछ समझ पाते की बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और धमकाकर जनार्दन से पैसे तथा मोबाइल छीनने लगे. पत्रकार ने जब इसका विरोध किया तो सभी मिलकर उन्‍हें पीटने लगे. पत्रकार ने मदद की गुहार भी लगाई. जनार्दन को घायल करने के बाद बदमाश उनके पास से पांच हजार रुपये नगदी, तीन अंगूठी, एटीएम कार्ड, मोबाइल लूट कर ले गए. घायलावस्‍था में पत्रकार घर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई. इस घटना से बनारस के पत्रकारों में काफी रोष है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...