Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ट्रकों से वसूली में फर्जी पत्रकार समेत छह पुलिस के हत्‍थे चढ़े

बिजनौर : यूपी के बिजनौर के गंगा बैराज रोड पर देर रात कर रहे अवैध वसूली कर रहे फर्जी आरटीओ और एक फर्जी पत्रकार को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह फर्जी आरटीओ अपनी छह सदस्यी टीम और बोलेरो कार के साथ आए दिन रोड पर अवैध वसूली करता था। वहीं इस अवैध वसूली की घटना को अंजाम देने में एक फर्जी पत्रकार भी शामिल है। बहरहाल पुलिस ने इन छह लोगों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

बिजनौर : यूपी के बिजनौर के गंगा बैराज रोड पर देर रात कर रहे अवैध वसूली कर रहे फर्जी आरटीओ और एक फर्जी पत्रकार को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह फर्जी आरटीओ अपनी छह सदस्यी टीम और बोलेरो कार के साथ आए दिन रोड पर अवैध वसूली करता था। वहीं इस अवैध वसूली की घटना को अंजाम देने में एक फर्जी पत्रकार भी शामिल है। बहरहाल पुलिस ने इन छह लोगों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह नकली आरटीओ उत्तरखंड के रुद्रपुर के रहने वाले थे और रोज़ रात के अँधेरे में अपनी कार से अवैध वसूली करने के लिए निकला करते थे। वहीं कल देर रात बिजनौर पीटीओ को फोन पर यह सूचना मिली कि कुछ फर्जी लोग अपने को आरटीओ बताकर ट्रक वालों से वसूली व मारपीट कर रहे हैं। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर इनमें से एक ने अपने को पत्रकार बताते हुए पहले तो अधिकारी पर अपना रौब जमाना चाह लेकिन अधिकारी कौशलेंद्र यादव को इन पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी और बिजनौर पुलिस ने इन अवैध वसूली करने वालों को गिरफ्तार कर देर रात सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

इन आरोपियों के पास से एक पिस्टल, ६ कारतूस व हॉकी सहित कई डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस फर्जी पत्रकार का नाम कुलदीप चौधरी बताया है जो अपने आप को टीवी-99 उत्तराखंड का प्रभारी बता रहा था। वहीं ट्रक ड्राइवर अशोक कुमार की माने तो यह लुटेरे अवैध वसूली के साथ साथ ट्रक लूटने जैसी घटनाओ को अंजाम दिया करते थे और कभी यह अपने को आर.टी.ओ व पत्रकार बताकर रौब गांठते थे। साभार : एनएनआई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...