Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

इलाहाबाद में बच गया कुंडा की पुनरा‍वृत्ति होने से

: हमलावरों से घिरे सीओ को हमराहियों ने अकेला छोड़ा, खतरे में पड़ गई जान : इलाहाबाद। पड़ोसी जिले में कुंडा कांड की आग अभी पूरी तरह बुझी भी न थी कि शनिवार को इलाहाबाद में भी एक डिप्टी एसपी पर जान की बन आई। संयोग अच्छा रहा कि एक बड़ी अनहोनी टल गई। हमलावरों से घिरे इस डिप्टी एसपी को भी कुंडा के डिप्टी एसपी जियाउल हक की तरह हमलावरों के बीच अकेला छोड़ हमराहियों ने मुंह फेर लिया। इतना ही नहीं, ड्यूटी पर तैनात अन्य कई थानाध्यक्षों ने भी मदद मांगने के बावजूद कोई मदद नहीं की। भुक्तभोगी सीओ ने पुलिस के बड़े अफसर से मिलकर घटना की बाबत शिकायत की है।

मीडिया की जानकारी में आने के बाद मामले को मैनेज करने का खेल भी शुरू हो गया है। इलाहाबाद शहर का हार्ट प्लेस माना जाता है सिविललाइंस। शुक्रवार को रात में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वोटों की गिनती चल रही थी। माहौल में काफी गहमागहमी थी। सीओ प्रथम समर बहादुर सिंह, एसओ कैंट, एसओ मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर हाईकोर्ट एरिया में तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत करीब आधे दर्जंन लोग डिप्टी एसपी सिराज अहमद के पास पहुंचे और उन्हें घेर लिया और खींचातानी शुरू कर दी।

खतरा भांपकर सिराज अहमद ने मदद के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार भी लगाई पर पुलिसकर्मियों ने पीठ फेर ली। किसी तरह सिराज अहमद ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बता दें कि सिराज अहमद सिविल लाइंस में सीओ के पद पर तैनात हैं। सीओ सिराज अहमद ने रात में ही पुलिस के एक बड़े अफसर से मिलकर घटना की शिकायत की है। उन्होंने हमराहियों के अलावा मौके पर तैनात अन्य कई थानाध्यक्षों के असहयोगात्मक रवैए का जिक्र किया। खास बात यह है कि सीओ सिराज अहमद का रिटायर्डमेंट नजदीक ही है। दो दिन पहले ही उन्होंने यहां का चार्ज लिया है।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...