जनसंदेश टाइम्स, भदोही के पत्रकार सुरेश गांधी पर अब रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। तीन दिन पहले ही सुरेश गांधी के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई थी। मजेदार बात तो यह है कि सुरेश गांधी को इलाकाई लोग पत्रकार कम दलाल ज्यादा कहते हैं। यही कारण है कि गुंडा एक्ट में कार्रवाई के बाद अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान तीनों अखबारों के पत्रकारों ने एसपी से मिलकर सुरेश गांधी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। तीनों ही अखबारों में लगातार सुरेश गांधी पर हो रही कार्रवाई की खबरें भी छप रही हैं।
बताया जाता है कि फिलहाल सुरेश गांधी फरार है। जनसंदेश टाइम्स के दफ्तर में भी नहीं आ रहे हैं। आज हिन्दुस्तान में छपी खबर को देखकर उनकी करतूत के बारे में जाना जा सकता है। ऎसे लोग ही पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं।






