Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार भावेश हत्‍याकांड में थानाध्‍यक्ष और पांच सिपाही निलंबित

वाराणसी। मवैया निवासी पत्रकार भावेश पांडेय हत्याकांड में पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष समेत छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोमवार को आईजी जीएल मीणा ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

वाराणसी। मवैया निवासी पत्रकार भावेश पांडेय हत्याकांड में पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष समेत छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोमवार को आईजी जीएल मीणा ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

आईजी के निर्देश पर पत्रकार हत्याकांड में पुलिस की भूमिका की खुद एसएसपी ने जांच शुरू की। उन्हें पता चला कि भावेश के पिता तारकनाथ पांडेय की 20 साल पहले मौत हो गई थी। सावित्री के दो बेटे कोलकाता में ढाबा चलाते हैं। छोटा भावेश मां के साथ रहता था। विवाद की शुरुआत 28 दिंसबर 2012 को पत्रकार की चहारदीवारी सेंट्रल जेल के सिपाही परिवार द्वारा गिराने पर हुई। इस मामले में तहरीर देने पर जैनेंद्र पांडेय, आनंद पांडेय, दुर्गेश दूबे और कृष्ण कुमार उपाध्याय के विरुद्ध एनसीआर दर्ज हुआ था। एसडीएम सदर ने पैमाइश के बाद बताया था कि जमीन सावित्री की है। उन्होंने सारनाथ थानाध्यक्ष को विपक्षियों का कब्जा रोकने का निर्देश दिया था पर थानाध्यक्ष ने कब्जा रोकने की जगह जमीन को विवादित करार देते हुए धारा 145 के तहत कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेज दी।

आईजी ने इस मामले में थानाध्यक्ष को सवालों के घेरे में खड़ा किया, जबकि एसएसपी ने थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चर्चा थी कि इस मामले में सिपाहियों ने विपक्षियों से पैसे का लेनदेन किया था। इसी आधार पर बीट के पांच सिपाही नेपाल सिंह, आफताब आलम, लालजी यादव, संतोष कुमार मिश्रा और लक्ष्मण प्रसाद को भी निलंबित कर दिया गया। दूसरे पक्ष के कृष्णावतार उपाध्याय ने बताया कि इसी जमीन को 1995 में उसके मामा ने वसीयत की थी। इसी आधार उसने जमीन पांच लाख रुपये में जैनेंद्र को रजिस्ट्री कर दी थी। जांच से पता चला कि रजिस्ट्री बगैर पैसे के की गई थी। जमीन छुड़ाकर उसका आपस में बंटवारा करने के लिए यह नाटक किया गया था। सिविल न्यायालय ने रजिस्ट्री को पिछले वर्ष ही अवैध घोषित कर दिया था। (अमर उजाला)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...