Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

स्‍वतंत्र मिश्रा जी, आपके माता पिता इस हालत में देखकर जरा भी खुश न होते

पिछले दो दिन से सहारा मीडिया के एक बड़े पदाधिकारी के क्रेडिट कार्ड की चोरी की खबरे पढ़ कर मजे ले रहा था. आज उसी कड़ी में एक खबर छपी कि भड़ास के संपादक यशवंत को सहारा मीडिया के बड़े पदाधिकारी ने वीडियो प्रकाशन के लिए धमकी दी, खबर देखा तो पढ़ने लगा, तब तक नीचे लिंक भी था ऑडियो का, जिसमें स्वतंत्र मिश्र और यशवंत सिंह के बीच वार्तालाप थी. जिसमें वार्तालाप कम स्वतंत्र जी का प्रलाप ज्यादा सुनाई दिया.

पिछले दो दिन से सहारा मीडिया के एक बड़े पदाधिकारी के क्रेडिट कार्ड की चोरी की खबरे पढ़ कर मजे ले रहा था. आज उसी कड़ी में एक खबर छपी कि भड़ास के संपादक यशवंत को सहारा मीडिया के बड़े पदाधिकारी ने वीडियो प्रकाशन के लिए धमकी दी, खबर देखा तो पढ़ने लगा, तब तक नीचे लिंक भी था ऑडियो का, जिसमें स्वतंत्र मिश्र और यशवंत सिंह के बीच वार्तालाप थी. जिसमें वार्तालाप कम स्वतंत्र जी का प्रलाप ज्यादा सुनाई दिया.

शुरू-शुरू में तो सुनने में मजा आ रहा था, पर जैसे जैसे बात आगे बढ़ती गयी तो बड़ा दुःख हुआ. स्वतंत्र मिश्र के बारे में जो जानकारी है, उस हिसाब से, वे एक बड़े आदमी अर्थात बड़े पद पर हैं और आज जो जितना ज्यादा पैसा बनाता है, उतना ही बड़ा होता है. उन्हें एक परिपक्व व्यक्ति की तरह व्यवहार करना चाहिए था. परिपक्व अर्थात बड़े आदमी का व्यवहार खुद ही परिपक्व होता है. मुझे याद आ रहा है कृश्नचंदर द्वारा लिखित 'एक गधे की आत्मकथा' का एक अंश, जिसमें एक बोलने वाला गधा जो समाचार पत्र पढ़कर बहुत समझदार हो गया होता है, अपने एक काम से नेहरु जी के पास पहुँच जाता है और उन्हें प्रणाम करता है, उसके बाद अपने अनुभव को बताता है कि "उस दिन मुझे लगा कि बड़े लोगों में कुछ बात होती जरूर है वरना वो बड़े न हो, नेहरु जी एक गधे को बोलता देखकर चौंके तो लेकिन ये बात उन्होंने अपने चेहरे पर ज़ाहिर नहीं होने दी. उन्होंने बड़ी शांति से मेरे अभिवादन का उत्तर दिया."

यहाँ इस प्रसंग का इतना आशय था कि स्वतंत्र मिश्र और यशवंत सिंह का वार्तालाप जब मैं भड़ास पर सुन रहा था तो स्वतंत्र मिश्र बिलकुल अनियंत्रित, बदहवास और असंयमित और टूटे हुए से लगे जो कि इतने बड़े मीडिया समूह के प्रबंधन स्तर का दयित्व सभाल रहे व्यक्ति के लिए कही सही नहीं था, जो लोग इतने ज़िम्मेदार पदों पर बठे हुए हैं. उनका इस तरह से धैर्य खोना कहीं न कहीं उनके स्वयं के लिए तो हानिकारक है ही, उन सभी के लिए भी नुकसान पहुंचाने वाला है जो उनके पेशे से जुड़े सस्थान में कार्यरत होते हैं. चाहे वह कर्मचारी हो या उपभोक्ता. उन्हें कोई दिक्कत थी तो वो बात कर सकते थे और अपनी बात रख सकते थे. एक गंभीर पत्रकार की तरह ना सही कम से कम एक गंभीर इंसान की तरह तो वो खुद भी मीडिया संस्थान से जुड़े हुए हैं. इस तरह से दूसरों से खबरें या फुटेज लेते ही रहते होंगे तो उन्हें अपनी पेशेगत ज़िम्मेवारियों को पूरा करते वक़्त ये सब तो करना ही पड़ा होगा.

एक बात और वो जिस तरह बार-बार धमकियाँ दे रहे थे, वहां तक तो मैं समझ रहा था कि चलो वो एक साधारण व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे हैं, परन्तु जब वो यशवंत सिंह को तबाह करवाने के लिए लिए श्राप देने लगे तो हंसी आई. अकेले कमरे में जोर-जोर से हंसा फिर सोचा कि क्यों ना न्यूज़ चैनल जादू टोना दिखाएं, जब हेड साहब खुद ही सुबह शाम ईश्वर से दुश्मनों को ख़त्म करने के लिए अनुष्ठान करते हों. बीच में यशवंत ने एक बार उन्हें समझाने कि कोशिश की थी कि आप अभी भी मध्यकालीन युग में जी रहे हैं, किन्तु यशवंत जी की आवाज़ स्वतंत्र जी की आकाशवाणी के नीचे दब गयी.

वो बड़े मीडिया संस्थान के हैं, उनके खिलाफ खबरों की सीरीज नहीं चलेगी ये जानता हूँ. वो भी जानते हैं और उन्हें ये भी पता था कि यशवंत जी उनके और अपनी बातचीत नहीं डालेंगे. हालांकि वो चिल्ला तो वो पहले ही रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि ये बातचीत भी डाल दी जाएगी वो बिलकुल पागलों जैसा व्यवहार करने लगे. जिस तरह वो अपने बारे में

विवेक

विवेक

बार-बार चिल्ला कर बता रहे थे कि वो अपने माता पिता के दिए संस्कारों और ईश्वर की आस्था के बल पर ही हमेशा निकल जाते हैं, तो मैं बस इतना कहूँगा कि आप भड़ास पर अपनी ऑडियो क्लिप खुद सुनें और समझें कि आपके माता पिता इस हालत में आपको देखकर जरा भी खुश न होते, क्यूंकि अब आप विक्षिप्त हो चुके हैं.

लेखक विवेक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक हैं और इलाहाबाद में ही रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. सोशल मीडिया और न्यू मीडिया पर इनकी खासी सक्रियता रहती है.  विवेक से मुलाकात [email protected] के जरिए की जा सकती है.


संबंधित खबरें-

स्वतंत्र मिश्रा को गुस्सा कब और क्यों आता है? (सुनें टेप)

वीडियो प्रकाशन से नाराज स्‍वतंत्र मिश्रा ने दी यशवंत सिंह को बरबाद करने की धमकी

क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण में सहारा प्रबंधन कार्रवाई के मूड में

sahara media head credit card theft issue – cctv footage

सहारा क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण : सीसीटीवी फुटेज भड़ास के पास (देखें वीडियो)

सहारा के बड़े पदाधिकारी का क्रेडिट कार्ड चोरी, शक इसी ग्रुप के अधिकारी पर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...