Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मजीठिया से बचने के लिए ‘आज समाज’ की चाल, कर्मचारियों से वापस मांगे नियुक्ति पत्र

सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका ख़ारिज होने के बाद मजीठिया वेज बोर्ड लागू करने से बचने के लिए अखबार मालिक तरह-तरह के टोटके आजमा रहे हैं। इस संबंध में भड़ास पर दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, पंजाब केसरी द्वारा मजीठिया से बचने के लिए की जा रही कोशिशों की खबरें पहले ही प्रकाशित हो चुकीं हैं। अब खबर आ रही है कि 'आज समाज' अखबार भी मजीठिया से बचने के लिए कुछ पैंतरेबाजी कर रहा है। आज समाज ने अपने सभी कर्मचारियों से उनके पुराने नियुक्ति पत्र वापस करने के लिए कहा है। प्रबंधन का कहना है कि इनके स्थान पर नए नियुक्ति पत्र कर्मचारियों को दिए जाएंगे। प्रबंधन द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी कर्मचारी सतर्क हो गए हैं।

आज समाज में इन दिनों एक मेल की खूब चर्चा है जिसके माध्यम से सभी कर्मचारी एक-दूसरे को प्रबंधन के नए आदेश के प्रति सतर्क कर रहे हैं। पढ़ें मेलः   

"साथियो ,
              मजीठिया वेजबोर्ड के हिसाब से वेतनमान लेने की मुहीम छेड़ दी गई है। प्रबंधन ने पुराने अप्वाइंटमेंट लेटर मांग के नए लेटर देने शुरू कर दिए हैं। आप पुराने लेटर न दें। न ही नए लेटर लें और न ही किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करें।"

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित।

संबंधित खबरेंः

कर्मचारियों को इनपुट-आउटपुट के फेर में फंसा मजीठिया की काट ढूंढ रहा जागरण http://bhadas4media.com/article-comment/18439-dj-input-output-majithia.html

मजीठिया से बचने के लिए अपने पत्रकारों को 'शौकिया-पत्रकार' बना रहा 'हिन्दुस्तान' http://bhadas4media.com/article-comment/19081-hindustan-journos-sign-agreement.html

पंजाब केसरी भी अपने कर्मचारियों से ले रहा 'शौकिया पत्रकारिता'  करने का शपथपत्र http://bhadas4media.com/article-comment/19100-punjab-kesari-taking-affidavits.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...