Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

केजरावाल को समय दीजिए, फिर कीजिएगा आलोचना

किसी भी नई सरकार के गठन के बाद यह परंपरा रही है कि उसे अपने चुनावी घोषणापत्र पर अमल के लिए कम से कम एक वर्ष का समय अवश्य दिया जाता है। विपक्षी दल भी इससे पहले सरकार पर टीका टिप्पणी करने से परहेज करते हैं। हिमाचल प्रदेश में भी इसी कारण वीरभद्र सरकार का एक वर्ष होने तक विपक्षी दल भाजपा ने संयम बरते रखा और ऐसा हमेशा से होता आया है।

किसी भी नई सरकार के गठन के बाद यह परंपरा रही है कि उसे अपने चुनावी घोषणापत्र पर अमल के लिए कम से कम एक वर्ष का समय अवश्य दिया जाता है। विपक्षी दल भी इससे पहले सरकार पर टीका टिप्पणी करने से परहेज करते हैं। हिमाचल प्रदेश में भी इसी कारण वीरभद्र सरकार का एक वर्ष होने तक विपक्षी दल भाजपा ने संयम बरते रखा और ऐसा हमेशा से होता आया है।

लेकिन दिल्ली में आप(आम आदमी पार्टी) की सरकार को मीडिया और समस्त विपक्षी दलों ने एक सप्ताह तक का भी समय नहीं दिया। सब आप सरकार के पीछे पड़ गए हैं। दिल्ली में 28 दिसंबर को स्पष्ट हुआ कि वहां आप की सरकार बनने जा रही है। दो जनवरी को केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में शपथ लेकर कार्यभार संभाला। नई सरकार को कुर्सी संभाले एक सप्ताह नौ जनवरी को होगा। लेकिन हमारा तथाकथित राष्ट्रीय इलैक्ट्रॉनिक मीडिया और तमाम विपक्षी दल सरकार को सांस तक नहीं लेने की फुरसत नहीं दे रहे। छोटी-मोटी बातों पर भी पूरे-पूरे दिन खबरें चल रही हैं।

कांग्रेस और भाजपा की बात तो समझ में आती है कि आप के कारण अब उनकी जान पर बन आई है। लेकिन इलैक्ट्रानिक मीडिया को क्या हो गया है। वह क्यों जनता में पत्रकारिता की फजीहत करने पर तुला हुआ है। मीडिया को किसी के हाथों में इतना भी नहीं खेलना चाहिए कि लोग उसे सरेआम बिकाऊ मीडिया… नियंत्रित मीडिया… कंट्रोल्ड मीडिया… रेग्युलेटेड मीडिया जैसे नामों से पुकारने लगें।  

लेखक शिमला में रहते हैं, उनसे संपर्क [email protected] पर किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...