Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एआईआर और दूरदर्शन सेवाओं के उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार ने दिए 3500 करोड़

शुक्रवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन की 12वीं योजना 'ब्रॉडकास्टिंग इनफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट' को मंज़ूरी दी। योजना के अंतर्गत प्रसार भारती की प्रसारण सेवाओं की आधआरभूत संरचना और नेटवर्क के उन्नयन के लिए, केन्द्र सरकार द्वारा ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए 3500 करोड़ रुपए दिए जाना प्रस्तावित हैं।

शुक्रवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन की 12वीं योजना 'ब्रॉडकास्टिंग इनफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट' को मंज़ूरी दी। योजना के अंतर्गत प्रसार भारती की प्रसारण सेवाओं की आधआरभूत संरचना और नेटवर्क के उन्नयन के लिए, केन्द्र सरकार द्वारा ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए 3500 करोड़ रुपए दिए जाना प्रस्तावित हैं।

योजना के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर 8 टीवी ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे जो नेपाल की 65% जनसंख्या तक सेवाओं को पहुंचाएंगे। दूरदर्शन की डीटीएच सेवाओं का विस्तार करते हुए चैनलों की संख्या जो कि 11वीं योजना में 59 से बढ़ा कर 97 की जानी थी अब उन्हे 250 किए जाने का प्रताव है। प्रसारण यंत्रों, स्टूडियो सुविधाओं और सैटेलाइट अपलिंकिंग के आधुनिकीकरण के साथ ही चेन्नई और कोलकाता में हाई डेफिनिशन टेलिविज़न स्टूडिओ सुविधा उपलब्ध कराना भी प्रस्तावित है।

ऑल इंडिया रेडियो के लिए एफएम सुविधाओं का 118 स्थानों पर विस्तारित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें 8 एफएम प्रसारण यंत्र भारत-नेपाल सीमा पर लगाए जाएंगे। 77 स्थानों पर पुराने एफएम ट्रांसमीटरों को बदल कर नए ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे और 6 मीडियम वेव ट्रांसमीटरों को एफएम ट्रांसमीटरों से बदला जाएगा। इसके साथ ही 29 स्टूडियोज़ का डिजिटलीकरण और गुवाहाटी में एक अभिलेखागार का बनाया जाना भी प्रस्तावित है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...